फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   high voltage drama between lover and girlfriend in the colony Girlfriend had posted boyfriend's friend's DP

Varanasi: कपल का हाई वोल्टेज ड्रामा, वाट्सअप पर प्रेमिका ने लगा दी थी प्रेमी के फ्रेंड की डीपी

Thu, 14 Dec 2023 06:25 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 14 Dec 2023 06:25 PM IST
सार

चोलापुर का रहने वाला युवक अपनी प्रेमिका को लेकर कॉलोनी में पहुंचा और एकाएक वाट्सअप पर प्रेमिका ने प्रेमी के दोस्त की डीपी लगा दी थी जिसको लेकर युवक आग बबूला हो गया।

विज्ञापन
high voltage drama between lover and girlfriend in the colony Girlfriend had posted boyfriend's friend's DP
प्रेमी-प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी में शिवपुर थानाक्षेत्र के चादमारी चौकी के ऑटो स्टैंड के पास एक कपल का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। प्रेमिका ने प्रेमी के दोस्त की फोटो अपने व्हाट्स एप की डीपी पर लगा ली। इसे लेकर गुरुवार को शिवपुर क्षेत्र की वीडीए कॉलोनी में प्रेमी-प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दोनों ने सरेराह झगड़ा, मारपीट और तोड़फोड़ की। कॉलोनी के लोगों ने किसी तरह से दोनों को समझा-बुझाकर शांत कराया तो वह बाइक स्टार्ट कर चलते बने।

विज्ञापन

चोलापुर थाना के चंदापुर का रहने वाला युवक आयर बाजार की रहने वाली अपनी प्रेमिका के साथ बाइक से वीडीए कॉलोनी से गुजर रहा था। अचानक दोनों रुके तो प्रेमी ने देखा कि उसकी प्रेमिका अपने व्हाट्स एप की डीपी में उसके दोस्त की तस्वीर लगाए है। इसे लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हुई और फिर हाथापाई होने लगी। इस दौरान प्रेमी ने प्रेमिका का मोबाइल पटक कर तोड़ दिया। इस पर प्रेमिका ईंट से प्रेमी की बाइक क्षतिग्रस्त करते हुए उसके कपड़े फाड़ दी। सरेराह दोनों को उलझे हुए देख मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। कॉलोनी के लोग दोनों को समझाने लगे तो प्रेमिका प्रेमी से अपना मोबाइल दिलाने की मांग करने लगी। वहीं, प्रेमी का कहना था कि वह खुद बात करने के लिए प्रेमिका को मोबाइल दिया था। मगर, वह मेरे दोस्तों से ही बात करती है और पूछने पर गाली देती है। इसीलिए हमने मोबाइल तोड़ दिया। कॉलोनी के लोगों के काफी समझाने के बाद दोनों शांत हुए। इस बीच दोनों के झगड़े का वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed