फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   High tension wire fell in Fulwaria area, major accident averted

Varanasi News: फुलवरिया इलाके में गिरा हाइटेंशन तार, बड़ा हादसा टला

Tue, 14 Apr 2026 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
High tension wire fell in Fulwaria area, major accident averted
मानस नगर कॉलोनी में हुई घटना, छतों से गुजर रहे हैं तार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। फुलवरिया में कैंट थाना क्षेत्र के मानस नगर कॉलोनी में सोमवार सुबह हाइटेंशन तार टूट कर गिर गया। संयोग था कि जिस समय तार टूटा उस समय कोई नीचे नहीं था। लोगों ने तत्काल बिजली उपकेंद्र को सूचना दी। घटना पर कॉलोनीवासियों ने नाराजगी जताई। सूचना पाकर मौके पर कर्मचारियों के साथ पहुंचे बिजली निगम के एसडीओ ने पहले बिजली कटवाई। इसके बाद बिजली कर्मचारियों से तार को हटवाया। लोगों से सतर्कता बरतने की अपील भी की।

अधिशासी अभियंता को ज्ञापन में कॉलोनीवासियों ने बताया है कि लंबे समय से 11,000 और 33,000 वोल्ट के हाइटेंशन तार उनके घरों के पास से होकर गुजर रहे हैं। संजीव पाठक, एके सिंह, उमाकांत यादव, जयप्रकाश प्रजापति, लालजी मौर्य ने अधिशासी अभियंता से हाइटेंशन तारों को हटाकर भूमिगत करने की मांग की है। अधिशासी अभियंता कुलदीप का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारी, कर्मचारी को मौके पर भेजकर तार को हटवाया गया। बहुत जल्द ही एक टीम भेजकर कॉलोनी में सर्वे कराया जाएगा। नियमानुसार जो भी कॉलोनीवासियों की मांग होगी, उसके लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article