{"_id":"682370b38f1fb6dd730d9e32","slug":"high-speed-mini-truck-collided-from-behind-with-parked-trailer-cleaner-died-driver-condition-critical-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: खड़ी ट्रेलर में पीछे से टकराई तेज रफ्तार मिनी ट्रक खलासी की मौत, चालक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: खड़ी ट्रेलर में पीछे से टकराई तेज रफ्तार मिनी ट्रक खलासी की मौत, चालक की हालत गंभीर
Tue, 13 May 2025 10:21 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 13 May 2025 10:21 PM IST
सार
जंसा क्षेत्र के हरिदासपुर गांव में खड़ी ट्रेलर में तेज रफ्तार मिनी ट्रक पीछे से टकरा गई। घटना में खलासी की मौत हो गई और चालक बुरी तरह घायल हो गया जिसे अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद राहत कार्य को आगे बढ़ाती पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जंसा क्षेत्र के हरिदासपुर गांव समीप मंगलवार दोपहर बाद खड़ी ट्रेलर में तेज रफ्तार नियंत्रित मिनी ट्रक जा कराई घटना में मिनी ट्रक के खलासी की मौके पर मौत हो गई जबकि ट्रक चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि ट्रक चालक नदीम अंसारी उम्र 40 वर्ष पुत्र इरशाद नवी निवासी उधम सिंह नगर उत्तराखंड से पेपर बनाने गत्ता लादकर पश्चिम बंगाल जा रहा था वह जंसा के हरिदासपुर गांव के समीप पहुंचा ही था कि उसके मिनी ट्रक का आगे का चक्का फट गया।
विज्ञापन
जिससे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक सामने खड़ी ट्रेलर से जा टकराई तेज आवाज सुनकर आसपास की ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जंसा पुलिस को दी । आनन फानन में पुलिस गंभीर अवस्था में घायल चालक को राजकीय अस्पताल भेजवाया जहां उसकी हालत चिंता जनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
वही पीलीभीत निवासी नाम अज्ञात खलासी की मौके पर मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।