फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   High Court orders stay on sealing of property of fake insurance racket

Varanasi News: हाईकोर्ट के आदेश पर फर्जी बीमा गिरोह की संपत्ति सीलिंग पर रोक

Fri, 20 Feb 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
High Court orders stay on sealing of property of fake insurance racket
वाराणसी। फर्जी बीमा पॉलिसियों के जरिये करोड़ों रुपये का क्लेम हड़पने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ वाराणसी में प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई थी। कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया और डिफेंस कॉलोनी में राजस्व विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम कुर्की की कार्रवाई के लिए पहुंची। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर की जा रही थी। इसी दौरान मुख्य सरगना ओंकारेश्वर मिश्रा करन की बहन सुमन मिश्रा के नाम बताए जा रहे मकान को सील किया गया, जिस पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। 17 फरवरी 2026 को हुई सुनवाई में उच्च न्यायालय ने सीलिंग पर स्थगन आदेश देते हुए मकान खोलने और प्रशासन से जवाब दाखिल करने को कहा। संभल में दर्ज मुकदमों में अब तक 68 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जिनमें 25 पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई स्वीकृत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article