{"_id":"5c448497bdec2259c0068ed6","slug":"high-court-exam-candidates-are-facing-problem-after-omr-sheets-distrubtion","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट की क्लर्क परीक्षा: ओएमआर सीट वितरण में गड़बड़ी से अभ्यर्थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट की क्लर्क परीक्षा: ओएमआर सीट वितरण में गड़बड़ी से अभ्यर्थी परेशान
Sun, 20 Jan 2019 07:54 PM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: utpal utpal
Updated Sun, 20 Jan 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट की ओर से रविवार को कराई गई क्लर्क की परीक्षा में रोहनिया के एक केंद्र पर ओएमआर सीट वितरण में गड़बड़ी को लेकर परीक्षार्थी परेशान रहे। जब परीक्षार्थियों को गलत ओएमआर सीट मिली तो उन्होंने इसकी शिकायत कक्ष निरीक्षक से की। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची, तब जाकर मामला शांत हुआ।
हाईकोर्ट की और से दो दिन तक चलने वाली परीक्षा में रविवार को क्लर्क की परीक्षा कराई गई जबकि सोमवार को स्टेनोग्राफर की परीक्षा होगी। जिले के इंटर कॉलेजों में बने केंद्रों पर दो पाली में हुई परीक्षा में बनारस और आसपास के जिलों के अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें रोहनिया क्षेत्र के बच्छाव में महेंद्र प्रसाद मेमोरियल स्कूल में ओएमआर सीट वितरण में गड़बड़ी सामने आई।
इसमें अधिकांश अभ्यर्थियों के ओएमआर सीट और बुकलेट के नंबर में अंतर मिला, जिससे अभ्यर्थी परेशान रहें। इसी बीच किसी ने पुलिस को परीक्षार्थियों के हंगामे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूल प्रबंधन से बातचीत कर मामला शांत कराया। इस बारे में पूछे जाने पर स्कूल के प्रधानाचार्य संजय श्रीवास्तव ने परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी से इंकार किया है।

हाईकोर्ट की ओर से सोमवार को कराई जाने वाली स्टेनोग्राफर की परीक्षा देने वाले एक परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र पर बिलगेट्स की फोटो और हस्ताक्षर देख चौंक गया। वाराणसी के कबीरचौरा स्थित पिपलानी कटरा निवासी आयुष्मान जायसवाल ने बताया कि उसने अपनी फोटो और हस्ताक्षर लगाकर फार्म भरा था।
14 जनवरी को पहले मोबाइल पर देखा तो प्रवेश पत्र पर बिलगेट्स की फोटो देखा तो समझ नहीं पाया। 16 को जब कप्यूटर से प्रिंट निकाला तब भी वही फोटो, हस्ताक्षर मिला। बताया कि इसके बाद 18 जनवरी को हाईकोर्ट में आनलाइन शिकायत कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद 19 जनवरी की शाम को प्रवेश पत्र पर संशोधन हुआ और सही प्रवेश पत्र जारी किया गया। बताया कि 21 जनवरी को रोहनिया के राजेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज में परीक्षा होगी।