फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   High alert in Varanasi Police regarding Sant Ravidas Jayanti and Magha Purnima, vigilance from ghats to highways

संत रविदास जयंती और माघ पूर्णिमा को लेकर वाराणसी में हाई अलर्ट, घाटों से लेकर हाईवे तक सतर्कता

Sat, 27 Feb 2021 01:11 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Sat, 27 Feb 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
High alert in Varanasi Police regarding Sant Ravidas Jayanti and Magha Purnima, vigilance from ghats to highways
UP Police

संत रविदास जयंती और माघ पूर्णिमा को लेकर वाराणसी में हाई अलर्ट घोषित है। इसके मद्देनजर गंगा घाटों से लेकर डाफी बाईपास तक पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, स्थानीय अभिसूचना इकाई और इंटेलिजेंस ब्यूरो की अलग-अलग टीमें अपने स्तर से माहौल पर नजर रखे हैं।

विज्ञापन


माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम शुक्रवार की देर रात से ही गंगा घाटों की सीढ़ियों पर उमड़ने लगा था। इसके मद्देनजर गंगा में जल पुलिस और 11 एनडीआरएफ की तीन टीम तैनात की गई है। वहीं, शनिवार को संत रविदास जयंती के मद्देनजर सीरगोवर्धनपुर स्थित मंदिर में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ने के साथ ही कई वीआईपी भी मत्था टेंकने आएंगे। इसके अलावा जिले के अलग-अलग स्थानों से झांकियां सीरगोवर्धनपुर स्थित संत रविदास मंदिर आएंगी। 
विज्ञापन


डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने चप्पा चप्पा खंगाला

High alert in Varanasi Police regarding Sant Ravidas Jayanti and Magha Purnima, vigilance from ghats to highways
रविदास मंदिर पहुंचे पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

संत रविदास की जयंती की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी के साथ एसएसपी अमित पाठक ने मंदिर, सत्संग स्थल, लंगर, पंडालों और सेवादारों के ठहरने के स्थान सहित आसपास के इलाके का निरीक्षण किया। इससे पहले डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने भी पूरे क्षेत्र का चप्पा-चप्पा खंगाला। ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों और पीएसी के जवानों को एसएसपी ने कहा कि भीड़ का दबाव मंदिर और उसके आसपास नहीं बढ़ना चाहिए।

मेला क्षेत्र में यातायात की स्थिति सामान्य रहे और पुलिस की नजर एक-एक व्यक्ति पर रहे। जो कोई भी संदिग्ध प्रतीत हो उससे पूछताछ में देरी न की जाए और यदि कहीं लावारिस सामग्री दिखे तो उस स्थान को खाली करा कर डॉग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ता से तत्काल चेकिंग कराई जाए। सुरक्षा और सतर्कता में किसी भी स्तर पर लापरवाही करने  के साथ ही ड्यूटी पॉइंट से गायब रहने वाले पुलिसकर्मी कड़ी विभागीय कार्रवाई की जद में आएंगे।
175 महिला-पुरुष आरक्षी सादे कपड़ों में किए गए तैनात

High alert in Varanasi Police regarding Sant Ravidas Jayanti and Magha Purnima, vigilance from ghats to highways
रविदास मंदिर पहुंचे एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर संत रविदास मंदिर क्षेत्र में 175 महिला-पुरुष पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में भी तैनात किए गए हैं। यह पुलिसकर्मी भीड़ के बीच रह कर लोगों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। आग से सुरक्षा के लिए दमकल की गाड़ियों के साथ अग्निशमन कर्मी तैनात हैं। वहीं, डाफी, छितूपुर और लौटूबीर की ओर से रविदास मंदिर की ओर किसी भी प्रकार के वाहन के आवागमन पर पाबंदी लगाई गई है।

बीएचयू के छात्रों की गतिविधियों पर पुलिस की नजर
संत रविदास जयंती पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सीरगोवर्धनपुर आएंगी। बीएचयू के मुख्य गेट बंद कर धरने पर बैठे छात्रों को बलपूर्वक शुक्रवार की सुबह ही हटाया गया है। ऐसे में धरना-प्रदर्शन में शामिल रहे सभी छात्रों की गतिविधियों पर पुलिस निगरानी कर रही है। पुलिस को आशंका है कि सपा अध्यक्ष और कांग्रेस महासचिव के आगमन के दौरान खुद को सुर्खियों में लाने के लिए छात्र कहीं फिर ना धरना-प्रदर्शन शुरू कर दें। इसके मद्देनजर बीएचयू गेट और हॉस्टल लेन पर पुलिस को निरंतर चक्रमण करते रहने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed