फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   High alert in Varanasi Delhi blast triggers government action checking at railway stations and bus stands

काशी में हाई अलर्ट: दिल्ली धमाका और आठ लोगों की मौत से हरकत में आया सरकारी अमला, रेलवे स्टेशन पर चेकिंग

Mon, 10 Nov 2025 08:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 10 Nov 2025 08:17 PM IST
सार

Alert in Varanasi: दिल्ली में बम धमाके से हताहत होने की सूचना मिलते ही वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई। भीड़ वाले इलाकों पर गश्त करने के साथ ही चेकिंग अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
High alert in Varanasi Delhi blast triggers government action checking at railway stations and bus stands
कैंट रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: दिल्ली में धमाके के बाद काशी में अलर्ट जारी कर दिया गया। वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस अपने-अपने इलाकों में निगरानी करने निकल पड़ी। कैंट रेलवे सहित विभिन्न स्टेशन पर गश्त किए गए। आसपास खड़े संदिग्ध लोगों से पूछताछ करने के साथ ही पार्किंग की चेकिंग भी शुरू कर दी गई। कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नाै पर डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया।

विज्ञापन

दिल्ली में लाल किला के पास कार में ब्लास्ट के बाद काशी में हाई अलर्ट है। सोमवार शाम कमिश्नरेट पुलिस समेत सुरक्षा एजेंसियों ने रेलवे स्टेशनों, बस अड्डा, एयरपोर्ट, काशी विश्वनाथ धाम समेत गंगा घाटों पर चेकिंग अभियान चलाया। संकट मोचन मंदिर, दुर्गाकुंड मंदिर समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन


घाट किनारे, रेलवे स्टेशनों के आसपास के होटलों में पुलिस की चेकिंग जारी है। कैंट और बनारस स्टेशन, सिटी स्टेशन की पार्किंग, मॉल और बड़े शापिंग कांप्लेक्स की पार्किंग को पुलिस ने खंगाला। डॉग स्क्वॉयड और बीडीएस ने भी सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

High alert in Varanasi Delhi blast triggers government action checking at railway stations and bus stands
पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान। - फोटो : संवाद

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में कैंट रेलवे स्टेशन की जांच की गई। पुलिस आयुक्त ने यात्रियों से अपील की कि संदिग्ध सामान की सूचना तुरंत पुलिस को दें। डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार के नेतृत्व में कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने द्वितीय प्रवेश द्वार पर प्लेटफॉर्म नौ की तरफ वाहन पार्किंग को खंगाला और स्टैंड संचालकों को निर्देशित किया कि सभी वाहनों की जांच की जाए। लावारिस वाहन की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

काशी जोन के डीसीपी गौरव बंशवाल के नेतृत्व में गंगा घाटों और काशी विश्वनाथ धाम के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। होटल संचालकों को सख्त हिदायत दी कि बिना आईडी के किसी को कमरा न दें। सीसी कैमरे दुरुस्त रखें। जैतपुरा थानाध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने अलईपुर के सिटी स्टेशन की जांच की। जीआरपी और आरपीएफ के साथ यात्री हॉल, सर्कुलेटिंग एरिया में पार्किंग समेत अन्य प्लेटफॉर्मों पर यात्रियों के लगेज खंगाले गए।

सिगरा इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने मॉल, बड़े शॉपिंग कांप्लेक्स की पार्किंग स्थल की जांच की। सीसी कैमरे की जांच पड़ताल की। रोहनिया इंस्पेक्टर राजू सिंह ने हाईवे और सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की। लंका इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने रविदास घाट और बीएचयू गेट के पास वाहनों की जांच की।

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम एक धमाका हो गया। यह धमाका मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में हुआ है। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास खड़े वाहनों तक के परखच्चे उड़ गए। साथ ही आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल भी हुए हैं। धामके की सूचना पर दमकल की कुल 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम भी मौके पर है। विस्फोट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

धमाका इतना तेज था कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, 'मैं गुरुद्वारे में था जब मैंने एक तेज आवाज सुनी। हम समझ ही नहीं पाए कि वह क्या थी, वह इतनी तेज थी। आस-पास खड़े कई वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।'

धमाके के बाद स्थानीय निवासी राजधर पांडे ने बताया, 'मैंने अपने घर से आग की लपटें देखीं और फिर नीचे आकर देखा कि क्या हुआ है। ज़ोरदार धमाका हुआ। मैं पास में ही रहता हूं।'

बता दें कि लाल किला क्षेत्र दिल्ली के सबसे ज्यादा व्यस्त और घनी आबादी वाले इलाके में शामिल है। दिल्ली अग्निशमन विभाग के अनुसार, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में विस्फोट की सूचना मिली, जिसके बाद आसपास खड़ी तीन से चार गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं और क्षतिग्रस्त हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed