फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   High alert for cleanliness for Chhath Initially 70 workers employed 24 hours 850 employed inspection

छठ के लिए स्वच्छता का हाई अलर्ट : पहले लगे थे 70 मजदूर, 24 घंटे में लगा दिए 850; निरीक्षण में खुली पोल

Tue, 05 Nov 2024 09:36 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 05 Nov 2024 09:36 AM IST
सार

Varanasi News : वाराणसी के कई प्रमुख घाटों पर गंदगी ही गंदगी है। हफ्तों से चल रही सफाई के बाद भी यह अव्यवस्था जिम्मेदारों पर कई सवाल खड़े करती है। अमर उजाला में छपी खबरों के बाद मेयर, डीएम और विधायक ने घाटों को निरीक्षण किया और अफसरों को फटकार भी लगाई।

विज्ञापन
High alert for cleanliness for Chhath Initially 70 workers employed 24 hours 850 employed inspection
डीएम ने अन्य अधिकारियों के साथ घाटों का किया निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठ पूजा की तैयारियों को लेकर अमर उजाला में छपी खबर का असर दिखने लगा है। जो जिम्मेदार बीते 15 दिनों से सुस्त गति से काम कर रहे थे। वे अचानक हाई अलर्ट मोड में आ गए और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में युद्ध स्तर पर जुट गए। जहां पहले मात्र 70 मजदूरों से काम कराया जा रहा था, वहां अब  850 मजदूर लगाए गए हैं। 

विज्ञापन


24 घंटे में गंगा घाटों पर अलग अलग विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों का निरीक्षण शुरू हो गया है। हर घंटे की फोटो-वीडियो अपलोड की जा रही है। यहां से लेकर दिल्ली तक माॅनीटरिंग शुरू हो गई है। खुद मेयर अशोक कुमार तिवारी 24 घंटे में न केवल दो बार गंगा घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे बल्कि जनचौपाल के माध्यम से जनता की शिकायतों का समाधान करने में जुट गए हैं। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने भी गंगा घाटों का निरीक्षण किया। इसके अलावा जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने एक बार निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


भोंसले घाट, पंचगंगा, रामघाट सहित जिन घाटों पर दो दिन पहले तक अंधेरा छाया रहता था वहां अब भरपूर रोशनी हो गई है। जिस अस्सी घाट और अन्य घाटों की सीढि़यां सिल्ट से ढंकी थी वे भी अब दिखने लगी हैं। जिन घाटों पर कपड़ों के गट्ठर थे। वे अब हटा दिए गए हैं। सफाई कर्मचारियों की पूरी गैंग घाटों से तिनका-तिनका बटोरने में जुट गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर ने बताया कि बीते साल 13 नवंबर को दीपावली थी। इस बार 31 अक्तू बर को दीपावली पड़ गई। बाढ़ का पानी तीन बार घटता-बढ़ता रहा। इस समय भी बाढ़ के घटने की रफ्तार कम है। बावजूद इसके नगर निगम ने मेहनत करके समय से पहले ही 90 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है। बाकी बचे 10 प्रतिशत काम को आज पूरा करा लेंगे। यहां 600 से अधिक मजदूर लगाए गए हैं। इनके अलावा अन्य विभागों की ओर से भी  250 मजदूर अलग-अलग घाटों पर लगे हैं। जल निगम के अधिकारियों संग अलग बैठक करके सीवर समस्या दूर कराने में लगा दिया गया है।

High alert for cleanliness for Chhath Initially 70 workers employed 24 hours 850 employed inspection
घाट पर अभी तक नहीं हटी मिट्टी की शिल्ट, चल रहा काम। - फोटो : अमर उजाला

जिलाधिकारी ने सिल्ट हटाने के लिए कम मैनपावर पर ठेकेदार और अपर नगर आयुक्त को दिया नोटिस
डाला छठ पर्व की तैयारियों के लिए जिलाधिकारी एस. राजलिंगम और अपर पुलिस आयुक्त एस. चनप्पा ने सोमवार को गंगा घाटों और कुंडों का निरीक्षण किया। मौके पर घाटों से सिल्ट हटाने के लिए कम मैनपावर पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके लिए ठेकेदार व अपर नगर आयुक्त को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। 

घाट पर मजबूत बैरिकेटिंग के साथ ही सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम करने को कहा। उन्होंने अस्सी घाट, गंगा महल घाट, रीवा घाट, दशाश्वमेध घाट, मणिकर्णिका घाट, नमो घाट के साथ ईश्वरगंगी तालाब का निरीक्षण कर नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

अस्सी घाट के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पुरोहित व अन्य लोगों से घाट पर आने वाली श्रद्धालुओं-व्रतियों की अनुमानित संख्या की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद अपर नगर आयुक्त को घाट पर जमी सिल्ट की सफाई, मिट्टी समतलीकरण, चेजिंग रूम, शौचालय, पीने के पानी की व्यवस्था, बेरिकेडिंग, लाइटिंग, साइनेज और मलबे को तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। 

उन्होंने अपर नगर आयुक्त को ठेकेदार और मैनपावर बढ़ाकर सभी घाटों की साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इन सभी व्यवस्थाओं के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा। घाट पर लोगों के आवागमन का बेहतर प्लान तैयार कर लें। इसके अलावा उन्होंने ईश्वरगंगी तालाब का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जल पुलिस और एनडीआरएफ को भी मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed