फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   High alert after ruckus during idol immersion in Bahraich

Varanasi News: बहराइच में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल के बाद हाई अलर्ट

Mon, 14 Oct 2024 03:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
High alert after ruckus during idol immersion in Bahraich
बहराइच में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल के बाद हाई अलर्ट
विज्ञापन

- देवनाथपुरा के गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब की प्रतिमा के विसर्जन के रूट पर चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस


माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल के बाद कमिश्नरेट में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने रविवार की रात कमिश्नरेट के तीनों जोन के डीसीपी को कहा कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। रूट पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ ही रूफ टॉप फोर्स तैनात की जाए। निगरानी और सतर्कता को लेकर लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मी बख्शे नहीं जाएंगे।


देवनाथपुरा स्थित गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब की दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को मैदागिन कुंड में किया जाएगा। देवनाथपुरा की दुर्गा प्रतिमा मिश्रित आबादी वाले संकरे इलाकों से गुजरते हुए मैदागिन कुंड तक पहुंचती है। इसे देखते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन एसीपी, पांच थानाध्यक्ष, 250 पुलिस कर्मी और एक कंपनी पीएसी के जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के रूट पर रूफ टॉप फोर्स तैनात रहेगी। इसके अलावा मॉनिटरिंग के लिए अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. एस चनप्पा के नेतृत्व में डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल और एडीसीपी काशी जोन नीतू मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed