फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hi-tech education will be taught in schools, ICT lab will be built on 23 BRCs

Varanasi News: स्कूलों मेंं पढ़ाई होगी हाईटेक, 23 बीआरसी पर बनेगी आईसीटी लैब

Tue, 21 Nov 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hi-tech education will be taught in schools, ICT lab will be built on 23 BRCs
आजमगढ़। इंटीग्रेटेड स्कीम फार स्कूली शिक्षा कार्यक्रम के तहत जिले के बेसिक स्कूलों में पढ़ाई को हाईटेक बनाने के लिए विभाग ने प्रत्येक ब्लाॅक के बीआरसी पर आईसीटी लैब की स्थापना की जाएगी। पहले चरण में जिले के 22 विकास खंडों व एक नगर क्षेत्र में आईसीटी लैब के क्लास सेटअप के लिए बजट जारी कर दिया गया है। प्रत्येक लैब पर 50-50 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


जिले में 2706 परिषदीय स्कूल है। इसमें 1724 प्राथमिक, 458 उच्च प्राथमिक व 524 कंपोजिट विद्यालय शामिल है। सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पढ़ाई के बेहतर माहौल और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। बीआरसी पर केेंद्र सरकार के सहयोग से आईसीटी लैब की स्थापना होगी। जिसके तहत यहां पर ब्लॉक स्तर पर होने वाले सभी कामकाज की ऑनलाइन रिपोर्टिंग विभाग को जाएगी। इसके लिए चयनित 22 ब्लाॅक व नगर क्षेत्र में स्थित बीआरसी को एक कमरे में सेटअप तैयार करने के लिए 50-50 हजार की दर से रुपये जारी कर दिए गए है। जिससे लैब के लिए फर्नीचर और सीसीटीवी खरीदा जाएगा। हालांकि नव गठित करमा और कोन की बीआरसी को लैब के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


00

होंगे आधुनिक संसाधन
आजमगढ़। इसके तहत हर बीआरसी को कंप्यूटर, फर्नीचर सहित कई तरह की सुविधाओं से लैस किया जाएगा। पहले चरण में जिन बीआरसी को धनराशि आवंटित की गई है। वहां शासन स्तर से लैब के लिए कंप्यूटर, ओपीएस सहित इलेक्ट्रॉनिक पैनल, बैटरी, इनबिल्ट माइक्रोफोन सहित एचडी वेब कैमरा, मल्टी फंक्शन प्रिंटर सहित अन्य की आपूर्ति होगी। इस लैब के लिए कम से कम 30 मीटर लंबे और 18 फीट चौड़े कैमरे का वरियता मिलेगी। इसके निर्माण से ब्लाॅक स्तर पर शिक्षकाें को जरूरी चीजों की ट्रेनिंग कराई जा सकेगी। साथ ही विभाग को विद्यालय से संबंधित बीआरसी लेवल से जो भी जानकारी चाहिए। वे काफी आसानी से उपलब्ध हो सकी की। जिसका आदान-प्रदान काफी आसानी से हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed