फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Heritage Zone will be protected, will develop the pier

संरक्षित होगा हेरिटेज जोन, विकसित होंगे घाट

Sat, 14 May 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 14 May 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
Heritage Zone will be protected, will develop the pier
chieph secretory in varanai
गंगा किनारे हेरिटेज को संरक्षित किया जाएगा। साथ ही, घाटों को पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जाएगा। शुक्रवार को कमिश्नरी कार्यालय में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव आलोक रंजन ने यह जानकारी दी। बताया कि इसके लिए केंद्र सरकार के अधिकारियों से वार्ता हुई है। डीपीआर तैयार कराई जा रही है। जल्द ही डीपीआर केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। इससे पहले मुख्य सचिव ने वरुणा नदी के शास्‍त्री घाट का निरीक्षण किया और वहां वरुणा कॉरिडोर के तहत चल रहे कामों को समय से पूरा कराने की ताकीद की। 
विज्ञापन



समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने यहां संचालित योजनाओं को तय समय पर पूरा कराने की खासतौर पर हिदायत दी। दरअसल, बैठक में केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव प्रवीण प्रकाश ने मुख्य सचिव का ध्यान ह्दय, जायका, नमामि गंगे और अमृत योजना के तहत चल रहे कार्य में आ रही दिक्कतों के बारे में दिलाया। इस पर मुख्य सचिव ने नगर आयुक्त सहित अनय संबंधित अधिकारियों को ताकीद की कि जो भी अड़चनें हैं, उनका निराकरण कराकर कार्यों को हर हाल में समय से पूरा कराया जाए। 
विज्ञापन



ह्दय योजना की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप न होने पर मुख्य सचिव ने कड़ी नाराजगी जताई। इस बारे में पूछे जाने पर नगर आयुक्त ने बताया कि जो सड़कें हृदय योजना से बननी हैं, उन सड़कों पर आईपीडीएस की ओर से भूमिगत केबलिंग का काम चल रहा है। इन कार्यों के पूरा होते ही सड़कों का निर्माण शुरू कराया जाएगा। बैठक में प्रमुख सचिव सिंचाई दीपक सिंघल, प्रधानमंत्री कार्यालय के उप सचिव मयूर माहेश्वरी, कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, डीआईजी डॉ. संजीव गुप्त, जिलाधिकारी राजमणि यादव, एसएसपी आकाश कुलहरि, नगर आयुक्त डॉ. हरि प्रताप शाही, वीडीए सचिव एमपी सिंह, मुख्य अभियंता सिंचाई राजेंद्र सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed