{"_id":"5f4ea643d67f2f11071d26cf","slug":"heritage-hospital-will-be-monitored-from-kovid-command-control-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर से होगी हेरिटेज हॉस्पिटल की निगरानी, मरीजों के इलाज का फीडबैक लेगा प्रशासन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर से होगी हेरिटेज हॉस्पिटल की निगरानी, मरीजों के इलाज का फीडबैक लेगा प्रशासन
Wed, 02 Sep 2020 01:21 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 02 Sep 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
कोरोना से संक्रमण का प्रभाव
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू स्थित सुपर स्पेशियलिटी कांपलेक्स को कमांड कंट्रोल सेंटर सिगरा से जोड़ने के निर्देश के बाद अब हेरिटेज मेडिकल साइंस को भी सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा जाएगा, जिससे कि मरीजों के बारे में पूरी जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
मंगलवार को कमिश्नर दीपक अग्रवाल और जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने हेरिटेज हॉस्पिटल का निरीक्षण कर भर्ती कोरोना मरीजों के इलाज और जांच, सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस समय हास्पिटल में 38 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस दौरान कमिश्नर ने हेरिटेज हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम से जोड़ने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि जिस तरह हेरिटेज हॉस्पिटल द्वारा पीजीआई लखनऊ से परामर्श लिया जा रहा है, उसी प्रकार दीनदयाल अस्पताल में भी यह व्यवस्था शुरू करने के लिए सीएमओ को निर्देशित किया गया है। हेरिटेज हॉस्पिटल के प्रिंसिपल प्रो. कर्नल सुधीर सचर ने जिलाधिकारी से चार एनेस्थीसिया के डॉक्टरों को भेजे जाने की मांग की।
विज्ञापन