{"_id":"597b8a784f1c1b1d6d8b4601","slug":"helmet-is-compulsory-for-bike-riding-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चलाना तो हेलमेट जरूर लगाना, बनारस में 1054 लोगों का हुआ चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चलाना तो हेलमेट जरूर लगाना, बनारस में 1054 लोगों का हुआ चालान
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
दोपहर 10 से 12 बजे तक पूरे जिले में चला चेकिंग अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी यातायात पुलिस ने शुक्रवार को हेलमेट न लगाकर दो पहिया वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक्शन मोड में आई पुलिस ने दिन में विभिन्न चौराहों पर दस से बारह बजे तक पूरे जिले में अभियान चलाया।
पुलिस ने इस दौरान 1054 चालकों का चालान किया। 36900 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। जिले में अभी नौ दिनों तक अभियान चलेगा। यातायात पुलिस ने पुलिस लाईन चौराहा, चौकाघाट अंधरापुल रोडवेज, सिगरा, रथयात्रा, महमूरगंज, बीएचयू गेट आदि स्थानों पर चेकिंग की गई।
थानों की पुलिस ने 419 दो पहिया वाहनों का चालान किया गया एवं पांच वाहन सीज किए गए। यातायात पुलिस ने 271 वाहनों का चालान तथा 179 वाहन से 17900 शमन शुल्क वसूला गया। भेलूपुर में 104 वाहन, मंडुवाडीह से 48, आदमपुर में 45 बिना हेलमेट लगाकर चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
इस प्रकार जिले में कुल 1054 बिना हेलमेट लगाकर चलने वाले दो पहिया वाहन चालकों के खिलाफ की गई और 36900 शमन शुल्क वसूला गया। यातायात पुलिस अधिकारियों ने भी चेकिंग की।
सीओ यातायात एपी सिंह ने 25 वाहनों का चालान, एसपी यातायात सुरेश चंद्र रावत ने 25 वाहनों का चालान किया। बता दें कि प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं से 2016 मे 19320 लोगों की मृत्यु हुई थी जिसमे 5796 (30) प्रतिशत दो पहिया वाहन सवार थे। इनमें से 3419 लोगों की मृत्यु हेलमेट न लगाने की वजह से हुई थी।