फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Height of Manikarnika cremation ground decided soil testing

Varanasi News: मिट्टी की टेस्टिंग से तय होगी मणिकर्णिका शवदाह स्थल की ऊंचाई, जी प्लस वन फ्लोर का होगा निर्माण

Fri, 17 May 2024 09:47 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 17 May 2024 09:47 AM IST
सार

Varanasi News: मलबा उठाने के लिए क्रूज का इस्तेमाल होगा। गंगा पार ले जाकर सतुआ बाबा आश्रम में मलबा रखने की योजना है। श्मशान घाट के विकास कार्य पर 36.86 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मणिकर्णिका घाट पर 18 करोड़ रुपये और हरिश्चंद्र घाट पर 16.86 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन
Height of Manikarnika cremation ground decided soil testing
मणिकर्णिका घाट पर चल रहा निर्माण कार्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह स्थलों का निर्माण कार्य शुरू होने से पूर्व स्वॉयल टेस्टिंग का काम चल रहा है। इसी आधार पर निर्माण की ऊंचाई तय होगी। फिलहाल जी प्लस वन के हिसाब से निर्माण होगा, लेकिन भविष्य में जरूरत को ध्यान में रखकर पाइलिंग की जाएगी।

विज्ञापन


काम करने वाले अधिकारियों के अनुसार गंगा किनारे की मिट्टी दलदली होती है। ऐसी स्थिति में पाइलिंग की गहराई अधिक करनी पड़ती है। यहां पर तकरीबन 15 से 20 मीटर नीचे तक पाइलिंग की जाएगी। जहां पर सख्त मिट्टी मिलेगी वहां तक पाइलिंग की जाएगी ताकि बाढ़ के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न आने पाए। फिलहाल घाटों पर रखे मलबे को हटाया जा रहा है ताकि काम के लिए जगह मिल सके।
विज्ञापन


पाइलिंग का काम शुक्रवार से शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए बाहर से इंजीनियर भी बुलाए गए हैं। जिनकी देखरेख में पाइलिंग कराई जाएगी। ताकि सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही न होने पाए। यहां 25 मीटर ऊंची चिमनी भी बनाई जाएगी ताकि चिता की राख आसपास के घरों में न जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिकर्णिका पर 29350 वर्गफीट और हरिश्चंद्र पर 13250 वर्गफीट पर काम होगा। यहां शवों के स्नान के लिए पवित्र जलकुंड, अपशिष्ट ट्रालियां, मुंडन क्षेत्र होंगे। चारों तरफ से कवर दाह संस्कार क्षेत्र में पांच बर्थ, सर्विस एरिया, अपशिष्ट संग्रह की व्यवस्था, सीढिय़ों, वेटिंग एरिया, भूतल पर पंजीकरण कक्ष, खुले में दाह संस्कार केलिए 19 प्लेटफार्म, लकड़ी भंडारण क्षेत्र, सामुदायिक प्रतीक्षा कक्ष, दो सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। यहां पूरा निर्माण कार्य चुनार और जयपुर के पत्थरों से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed