फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Heavy traffic jam on route from Manduadih Chowk to Banaras railway station in varanasi

काशी में पलट प्रवाह: 15 मिनट की दूरी तय करने में लगे 55 मिनट, घाटों को जोड़ने वाले मार्गों पर भीषण जाम

Mon, 19 Jan 2026 11:26 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 19 Jan 2026 11:26 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में मंडुवाडीह चौराहे से बनारस स्टेशन मार्ग पर सोमवार को भीषण जाम लगा। इसके अलावा शहर के प्रमुख घाटों पर जाने वाले मार्गों पर भीषण जाम से लोग काफी देर तक परेशान रहे। 

विज्ञापन
Heavy traffic jam on route from Manduadih Chowk to Banaras railway station in varanasi
Varanasi Traffic Jam - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में मौनी अमावस्या के स्नान के बाद पलट प्रवाह से काशी की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। कमिश्नरेट पुलिस की सभी तैयारियां धरी की धरी रह गईं और सुबह से शाम तक शहरवासी और राहगीर जाम में फंसे रहे। सुंदरपुर नेवादा से भिखारीपुर और बरेका गेट से मंडुवाडीह और लहरतारा की दूरी तय करने में 50 से 55 मिनट लग गए जो अमूमन 15 से 20 मिनट की होती है। 

विज्ञापन


महमूरगंज-रथयात्रा मार्ग और कैंट स्टेशन के सामने और चौकाघाट पूरे दिन चोक रहा। गंगा घाटों को जोड़ने वाले सभी मार्गों पर यातायात दबाव इस कदर रहा कि दोपहिया और तीन पहिया वाहन सवारों के अलावा पैदल चलने वालों को भी दिक्कत हुई। लहुराबीर, चेतगंज, बेनिया और नई सड़क, कबीरचौरा और मैदागिन, विशेश्वरगंज, पीलीकोठी से लेकर भदऊ चुंगी तक की सड़कें चोक रहीं। चौकाघाट लकड़ी मंडी के पास बीच सड़क मरम्मत कार्य की वजह से जाम के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


200 मीटर के दायरे में 3 अव्यवस्थाओं ने 6 किमी तक लगाया जाम

मंडुवाडीह चौराहा से पहले सड़क पर गिरी गिट्टी और 20 मीटर आगे बढ़ने पर सेतु निर्माण कार्य और लहरतारा की तरफ बढ़ने पर 50 मीटर के आगे निर्माण कार्य की वजह से सड़क सिकुड़ने और अचानक वाहनों के बढ़ते दबाव ने जाम लगाया। लहरतारा चौराहे के पास गाजीपुर बस स्टैंड के कारण बसों की आवाजाही और स्टैंड मोड़ के पास सड़क पर खड़े ऑटो, ई-रिक्शा, निजी वाहनों के चलते पूरा दिन यह मार्ग जाम की चपेट में रहा। लहरतारा का एक लेन हर दिन जाम की चपेट में रहता है।

गोदौलिया-गिरजाघर रूट बंद होने से बेनिया और जंगमबाड़ी पर बढ़ा यातायात दबाव
गिरजाघर के पास रोपवे निर्माण कार्य की वजह से रास्ता बंद है। लक्सा रूट की गाड़ियों को लहुराबीर से चेतगंज बेनिया की ओर भेजा रहा है। इस कारण यह रूट हर समय जाम की चपेट में रहता है। जाम से बचने के लिए बहुत से लोग रथयात्रा से गुरुबाग से होकर कमच्छा और भेलूपुर जल संस्थान से आगे बढ़कर भेलूपुर थाना से सोनारपुरा मार्ग से गोदौलिया आवाजाही कर रहे हैं। ऐसे में सोनारपुरा-जंगमबाड़ी मार्ग सुबह से लेकर देर शाम तक जाम से चोक है।
 

क्या बोले अधिकारी
मौनी अमावस्या पर कुंभ के पलट प्रवाह और गंगा आरती, श्रीकाशी विश्वनाथ दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही से यातायात दबाव अधिक रहा। -अंशुमान मिश्रा, एडीसीपी, यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed