{"_id":"63ce54097507cc768f70f9a3","slug":"heavy-traffic-jam-on-rajghat-bridge-varanasi-commuters-in-troubled-2023-01-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: राजघाट पुल पर लगा भीषण जाम, रेंगते रहे दौड़ने वाले वाहन, सर्दी में राहगीरों के छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: राजघाट पुल पर लगा भीषण जाम, रेंगते रहे दौड़ने वाले वाहन, सर्दी में राहगीरों के छूटे पसीने
Mon, 23 Jan 2023 03:01 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 23 Jan 2023 03:01 PM IST
सार
वाराणसी से पीडीडीयू नगर स्टेशन को जोड़ने वाला राजघाट पुल सोमवार सुबह जाम से कराह उठा। पड़ाव चौराहे से भदऊ चुंगी डॉट पुल तक घंटों वाहनों के पहिए रेंगते रहे।
विज्ञापन
राजघाट पुल पर जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी से पीडीडीयू नगर स्टेशन को जोड़ने वाला राजघाट पुल सोमवार सुबह जाम से कराह उठा। पड़ाव चौराहे से भदऊ चुंगी डॉट पुल तक घंटों वाहनों के पहिए रेंगते रहे। जाम छुड़ाने में कड़कड़ाती ठंड में भी पुलिस के पसीने छूट गए। वहीं राहगीर भी हलाकान रहे। पुलिस ने लगभग चार घंटे बाद जब जाम समाप्त कराने में सफलता पाई।
विज्ञापन
तब कहीं जाकर राहगीरों ने राहत की सांस ली। हालांकि अभी इस मार्ग पर वाहनों की रफ्तार बेहद कम है। वाराणसी में आए दिन लगने वाला जाम लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। हालांकि सोमवार को लगे जाम का कारण बारिश रहा। सुबह हुई बारिश के बाद मालवीय पुल के ज्वाइंट के पास पानी जमा हो गया। इस कारण वाहनों की रफ्तार थम गई।
विज्ञापन
सुबह पांच के बाद ही वाहनों की कार लगनी शुरू हो गई। स्थिति ऐसी हो गई कि मात्र 3.4 किलोमीटर की दूरी वाहन चालकों ने करीब तीन घंटे में तय की। दोपहर एक बजे किसी प्रकार पुलिस ने जाम समाप्त कराया। जिसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हुई। सोमवार होने के चलते चंदौली से बनारस आने वाहनों की संख्या भी रोज के मुकाबले ज्यादा थी।
विज्ञापन
जाम की सूचना पर ट्रैफिक पुलिस के साथ आदमपुर व रामनगर थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। करीब चार घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।