{"_id":"5af8844f4f1c1bd6408b51c5","slug":"heavy-rain-with-storm-in-purvanchal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस सहित पूर्वांचल में देर रात आंधी के साथ हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस सहित पूर्वांचल में देर रात आंधी के साथ हुई बारिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 14 May 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
देर रात हुई बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस सहित पूर्वांचल में रविवार रात साढ़े दस बजे के बाद अचानक मौसम बदला और जोरदार आंधी और बारिश शुरू हो गई। जिससे कहीं टिन शेड उड़े तो कहीं पेड़ पौधे भी टूट गिर गए। बारिश होने के कारण सड़कों पर सन्नाटा हो गया।
इससे पहले दिन में तेज धूप और हवा चलती रही। दिन में तेज धूप व गर्म हवा के कारण लोगों को लू के थपेड़े झेलने पड़े लेकिन शाम होते ही तेज हवा के साथ आसमान में बादल छाने लगे। जिससे लोगों को कुछ राहत महसूस हुई।
बारिश की स्थिति बनते-बनते रात को रात साढ़े दस बजे के बाद बनारस शहर सहित अंचल क्षेत्र सेवापुरी, कच्छवां, हरहुआ, मिर्जामुरा सहित कई क्षेत्रों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश हुई। कुछ स्थानों पर ओले भी पड़े। इस दौरान बिजली कई इलाकों की गुल रही और काफी देर तक कई इलाके अंधेरे में ही डूबे रहे।
विज्ञापन
वहीं पूर्वांचल में वाराणसी के अलावा आजमगढ़, जौनपुर, मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र में रविवार रात आंधी और बारिश से जगह-जगह पेड़ गिर पड़े और टिन शेड उड़ गए। पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ।