फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Heavy rain is raining in Varanasi since night Lightning has increased tension IMD gave this warning

वाराणसी में रात से हो रही है ताबड़तोड़ बारिश: बिजली की कड़कड़ाहट ने बढ़ाई टेंशन, IMD ने दी ये चेतावनी

Wed, 21 Sep 2022 08:48 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 21 Sep 2022 08:48 AM IST
सार

वाराणसी में मंगलवार की रात से हो रही तेज बारिश बुधवार सुबह तक होती रही।काशी में मानसून की सबसे ताबड़तोड़ बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज भी बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
Heavy rain is raining in Varanasi since night Lightning has increased tension IMD gave this warning
वाराणसी में हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में मंगलवार की रात से हो रही तेज बारिश बुधवार सुबह तक होती रही। गरज चमक के साथ हुई बारिश से जहां शहरी और ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर जल भराव हो गया वहीं हवा में नमी होने की वजह से सिहरन भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार रात नौ बजे से बुधवार सुबह पांच बजे तक आठ घण्टे में 60.1 मिलीमीटर बारिश हुई है। अभी आज भी बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन

बारिश के कारण खेतों में भी पर्याप्त पानी मिलने से किसान भी बहुत खुश हैं। बुधवार की सुबह नम पुरवा हवाओं की रफ्तार भी थोड़ी अधिक रही। हांलाकि कुछ देर के लिए हल्की धूप जरूर हुई लेकिन उसके बाद बादलों की आवाजाही फिर शुरू हो गई। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो.मनोज श्रीवास्तव के अनुसार अभी नम हवाएं चलते रहने के साथ ही रुक रुककर हल्की से तेज बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed