{"_id":"66b5b0c5fe1236c1c60c7113","slug":"heavy-rain-in-varanasi-many-areas-flooded-with-water-shopkeepers-faced-lot-of-problems-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: वाराणसी में डेढ़ घंटे तक हुई जोरदार बारिश, पानी से लबालब हुए कई इलाके; दुकानदारों की बढ़ी दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: वाराणसी में डेढ़ घंटे तक हुई जोरदार बारिश, पानी से लबालब हुए कई इलाके; दुकानदारों की बढ़ी दिक्कतें
Fri, 09 Aug 2024 11:36 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 09 Aug 2024 11:36 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी के ग्रामीण इलाकों में भी जोरदार बारिश ने किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी। वे कई दिनों से धान की रोपाई में लगे हुए थे। इस बारिश का वे काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
वाराणसी में लगा बारिश का पानी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे शुरू हुई बारिश ने शहर को पानी से लबालब कर दिया। साथ ही लोगों को घंटों जाम का भी सामना करना पड़ा। सिगरा, महमूरगंज, पांडयेपुर, भोजूबीर, गोदौलिया समेत विभिन्न क्षेत्रों में घुटने तक पानी लग गया था। वहीं, नाग पंचमी के अवसर पर शिवालयों के दर्शन करने आए भक्तों को पानी से काफी राहत मिली।
विज्ञापन
लगभग डेढ़ घंटे तक हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बीती रात से ही बादल छाए हुए थे। सुबह जोरदार बारिश होने लगी। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। दूसरी तरफ, शहर के प्रमुख क्षेत्रों और गलियों में बारिश का पानी लग गया था। औरंगाबाद, नई सड़क की तरफ लोगों को ज्यादा दिक्कतें झेलनी पड़ी। यहां कमर तक पानी लग गया था।
विज्ञापन
बारिश का पानी दुकानों में घुस जाने के कारण भी काफी समस्याएं उत्पन्न हो गई। दुकान खोलते ही लोग पहले अपने दुकानों से पानी निकालने में लगे रहे। साथ ही छोटे दुकानों के सामान भी खराब हो गए थे। लगभग एक घंटे बाद पानी धीरे-धीरे कम हुआ जब जाकर लोगों को थोड़ी राहत मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन