फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Heavy heat and drizzle in Nautpa will cause more rain and less rain in the country

रोहिणी नक्षत्र में तेज गर्मी और बूंदा-बांदी होने से देश में कहीं ज्यादा, कहीं कम होगी बारिश

Wed, 27 May 2020 04:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 27 May 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
Heavy heat and drizzle in Nautpa will cause more rain and less rain in the country
प्रतीकात्मक तस्वीर

नौतपा यानी रोहिणी नक्षत्र का प्रभाव 25 मई से शुरू हो गया है। जो कि 2 जून तक रहेगा।  ज्योतिषाचार्य पं. गणेश प्रसाद मिश्र का कहना है कि इस बार नौतपा के दौरान 31 मई को शुक्र अस्त होने से देश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं बृहस्पति, शुक्र और शनि के वक्री होने से मौसम में अचानक बदलाव होंगे और प्राकृतिक आपदा आने की आशंका भी बन रही हैं।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने भी हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 29-30 मई को धूल भरी आंधी चलने की संभावना बताई है। इन्हीं दिनों में दिल्ली में तेज बारिश होने का अनुमान है। नौतपा के दौरान मुंबई में बादल रहेंगे और आखिरी दिनों में चेन्नई में उमस और बादल के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन



ज्योतिष में नौतपा
साल में एक बार ज्येष्ठ महीने के शुक्लपक्ष में सूर्य रोहिणी नक्षत्र में आता है और 15 दिनों तक रहता है। इस दौर के शुरुआती 9 दिनों में जब चंद्रमा आर्द्रा से स्वाती तक 9 नक्षत्रों में रहता है। तब इन दिनों में तेज गर्मी पड़ती है। इसे ही नौतपा कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खगोल शास्त्र में नौतपा
नौतपा के दौरान सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी कम हो जाती है। खगोलीय आधार के अनुसार सौर क्रांतिवृत्त में शीत प्रकृति रोहिणी नक्षत्र सबसे नजदीक का नक्षत्र होता है। जिसके कारण सूर्य गति पथ में इस नक्षत्र पर आने से सौर आंधियां बढ़ती हैं। इसी कारण खगोल विज्ञान का कहना है कि जब सूर्य वृष राशि के रोहिणी नक्षत्र में आता है तो उसके बाद के 9 चंद्र नक्षत्रों का दिन नौतपा होता है।

कृत्तिका, रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र के कारण पड़ती है तेज गर्मी
ज्योतिष के अनुसार जब सूर्य अपनी शत्रु राशि यानी वृष में रहता है तो गर्मी तेज रहती है। इस दौरान सूर्य वृष राशि के 3 नक्षत्रों में 15-15 दिनों तक रहता है। ये नक्षत्र कृत्तिका, रोहिणी और मृगशिरा है। खगोल शास्त्र के अनुसार वृषभ तारामण्डल में आने वाले ये यह नक्षत्र कृतिका, रोहिणी और मृगशिरा हैं। इनमें कृतिका नक्षत्र का स्वामी सूर्य, रोहिणी का स्वामी चंद्रमा और मृगशिरा का स्वामी मंगल है। इन तीनों नक्षत्रों में सूर्य के आने से गर्मी बढ़ जाती है।

इन दिनों में रोहिणी नक्षत्र में आने से गर्म हवाएं और लू का असर और भी बढ़ जाता है। क्योंकि रोहिणी नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा है और चंद्रमा से पृथ्वी को ठंडक मिलती है। लेकिन जब सूर्य इस नक्षत्र में आता है तो ठंडक की बजाय पृथ्वी का तापमान बढ़ा देता है। इसका कारण इन दिनों में गर्मी अधिक रहती है।

मानसून का गर्भकाल है नौतपा
ज्योतिष के सिद्धांत ग्रंथों के अनुसार नौतपा में अधिक गर्मी पड़ना अच्छी बारिश होने का संकेत माना जाता है। अगर नौतपा में गर्मी ठीक न पड़े, तो बारिश कम होने की संभावना रहती है। सूर्य की गर्मी और रोहिणी के जल तत्व के कारण नौतपा को मानसून का गर्भकाल माना जाता है।

ज्योतिष ग्रंथों में नवतपा के दौरान बारिश के लिए कहा गया है कि ज्येष्ठ महीने के शुक्लपक्ष में आर्द्रा से स्वाती तक दस नक्षत्रों में बारिश हो जाए तो वर्षा ऋतु में इन नक्षत्रों में बारिश नहीं होती, लेकिन इन्हीं नक्षत्रों में तेज गर्मी पड़े तो अच्छी बारिश होती है।

ग्रह-नक्षत्रों के कारण प्राकृतिक आपदा की संभावना
सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में आने से 2 जून तक नौतपा रहेगा। इस साल जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में है और ग्रह भी वक्री हैं। इसलिए प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति बन सकती है। इस बीच तेज गर्मी के अलावा बारिश की भी संभावना है। इसे रोहिणी का गलना भी कहा जाता है।

इस बार 3 ग्रहों के वक्री और शुक्र  अस्त हो जाने से प्राकृतिक आपदाएं भी आ सकती हैं। जिससे  भीषण गर्मी, तेज हवा के साथ आंधी-तूफान, आगजनी, हवाई दुर्घटनाओं से जन-धन हानि होने की संभावना है। वहीं देश की राजनीति में उथल-पुथल हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed