फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Heart patients increased by 30 percent in BHU hospital due to change in weather

बदलते मौसम का असर: तेजी से धड़क रहा दिल, सिकुड़ रहीं धमनियां; विशेषज्ञ की सलाह पर बरतें ये सतर्कता

Mon, 15 Jan 2024 04:42 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 15 Jan 2024 04:42 PM IST
सार

मौसम के बदलाव से इन दिनों अस्पतालों में 30 फीसदी हृदय संबंधित मरीज बढ़ गए हैं। ऐसे में लोगों पर हार्ट अटैक का खतरा मडरा रहा है। डॉक्टर सीने में दर्द की समस्या से बचाव के लिए सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Heart patients increased by 30 percent in BHU hospital due to change in weather
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम में बदलाव का असर सेहत पर दिख रहा है। अस्पतालों में इन दिनों हृदय रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। बीएचयू अस्पताल के हृदय रोग विभाग की ओपीडी में लोग बेचैनी, दिल की धड़कन बढ़ने के साथ ही सीने में दर्द की समस्या लेकर आ रहे हैं। जांच के बाद पता चल रहा है कि किसी का दिल ज्यादा धड़क रहा है तो किसी के शरीर में खून की धमनियां सिकुड़ती जा रहीं हैं।

विज्ञापन


ज्यादा ठंड में पहले से हृदय रोग से ग्रसित लोगों को परेशानी और बढ़ जाती है, डॉक्टर ऐसे लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं। बीएचयू हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष प्रो. ओमशंकर का कहना है कि सामान्य दिनों में 300 से 400 मरीजों की ओपीडी में पहले औसतन 100 लोगों में तेजी से दिल धड़कने की समस्या मिलती थी, उसमें भी 50 साल से अधिक उम्र वाले होते थे। इधर ओपीडी में दिल की धड़कन बढ़ने की समस्या वालों की संख्या 140 से 150 तक पहुंच जा रही है। खास बात यह है कि 50 से कम उम्र वाले भी इस समस्या से ग्रसित हो रहे हैं।
विज्ञापन


ठंड आते ही सिकुड़ने लगती है नलियां
प्रो. ओमशंकर के अनुसार ठंड आते ही शरीर में खून की नलियां सिकुड़ने लगती हैं। हृदय की धमनियों में जरूरत के अनुसार खून नहीं पहुंच पाता है। इससे ब्लड प्रेशर भी बढ़ता है और दिल के धड़कने की गति बढ़ जाती है। दोनों की वजह से हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है। स्वस्थ व्यक्ति के दिल की धड़कन 60 से 80 बार प्रति मिनट होती है, लेकिन ठंड के समय कई लोगों में यह बढ़कर 100 के पार पहुंच जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव के उपाय

  • ठंडा भोजन लेने से परहेज करें।
  • ठंडा पानी न पीएं और एकदम सुबह ठंडे पानी से नहाने से बचें।
  • धूप न निकले तो बाहर टहलने से बचना चाहिए।
  • घर के अंदर ही आधा घंटा व्यायाम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed