फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›    hearing on the application of MP Atul Rai on July 1

सांसद अतुल राय के आवेदन पर सुनवाई अब एक जुलाई को

Sun, 30 Jun 2019 02:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 30 Jun 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
 hearing on the application of MP Atul Rai on July 1
अतुल राय - फोटो : अमर उजाला

दुष्कर्म के आरोप में जेल में निरुद्ध घोषी के बसपा सांसद अतुल रॉय की ओर से शपथ ग्रहण करने जाने के लिए दिए गए आवेदन पर सुनवाई शनिवार को फिर टल गई। 

विज्ञापन


न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम) आशुतोष तिवारी की अदालत ने अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण आवेदन पर सुनवाई के लिए अगली तिथि एक जुलाई नियत कर दी। 
विज्ञापन


बता दें कि घोषी के सांसद अतुल राय ने बीते 27 जून को आवेदन देकर वर्तमान लोक सभा सत्र के दौरान विधि अनुसार संसद सदस्य के रूप में शपथग्रहण के लिए पुलिस अभिरक्षा में नई दिल्ली लोकसभा भवन भेजे जाने का अनुरोध किया है। अदालत में अपने अधिवक्ता अनुज यादव के जरिए दिए गए आवेदन में अतुल राय ने कहा है कि आरोपी घोषी का बसपा से निर्वाचित सांसद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी दुराचार मामले में न्यायिक अभिरक्षा में है और अभी तक लोकसभा में शपथ ग्रहण नहीं कर सका है। ऐसे में पुलिस अभिरक्षा में भेजकर शपथ ग्रहण कराने की अनुमति प्रदान की जाए।

 इसके साथ ही अतुल राय की ओर से कोर्ट में एक अन्य आवेदन देकर जेल में जान को खतरा बताया गया है और खाने में जहर मिलाए जाने की आशंका जताने के साथ घर का भोजन दिए जाने और जेल में समुचित सुरक्षा दिलाए जाने की मांग की गई है। इन दोनों आवेदन पर अब एक जुलाई को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed