फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   375 students challaned in 20 days and fined 20 lakh rupees in varanasi

Exclusive: यूपी के इस जिले में 20 दिन में 375 नाबालिगों के चालान, सजा अभिभावकों को; 20 लाख जुर्माना

Fri, 26 Jul 2024 04:49 PM IST
वाराणसी ब्यूरो सार्थक पांडेय, वाराणसी।
सार्थक पांडेय, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 26 Jul 2024 04:49 PM IST
सार

सड़क हादसों से सबक लेकर यातायात पुलिस ने अब सख्ती शुरू कर दी है। नाबालिगों के चालान करने के साथ ही उन्हें कार्रवाई की हिदायत भी दे रहे हैं। नाबालिग बच्चों के वाहन चलाने और लापरवाही बरतने का खामियाजा उनके अभिभावकों को भुगतना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
375 students challaned in 20 days and fined 20 lakh rupees in varanasi
बाइक से जाते नाबालिग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगातार हो रहे सड़क हादसे को रोकने के लिए यातायात पुलिस सख्त हो गई है। यातायात पुलिस ने नाबालिगों के वाहन चलाने पर कार्रवाई कर रही है। 20 दिनों में पुलिस ने 375 नाबालिग बच्चों को वाहन से स्कूल जाने पर 5000 से लेकर 25,000 रुपये का चालान किया। 

विज्ञापन


बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर 26 हजार का चालान किया जा रहा है। साथ ही बच्चों के परिजनों को फोन कर अगली बार बाइक देने पर कार्रवाई की बात कही जा रही है। चालान की राशि 20 दिनों में अभिभावकों को 20 लाख की जुर्माना राशि जमा करनी पड़ेगी। समय से जमा न करने पर अभिभावकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन


यातायात पुलिस की ओर से 1 से 20 जुलाई तक 38 स्कूलों में बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि 18 साल से कम उम्र के बच्चे गाड़ी चलाते हुए पाए गए तो उनके अभिभावकों को दंडित किया जाएगा। जिसमें 5000 से लेकर 25,000 का जुर्माना और जेल हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जो बच्चे 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं और उनका ड्राइविंग लाइसेंस बन चुका है, सिर्फ वे ही कार या बाइक चला सकते हैं। लेकिन उसके बाद भी सड़कों पर नाबालिग बच्चे वाहन दौड़ा रहे है। 

ट्रैफिक के अधिकारी ने बताया कि जिन नाबालिग बच्चों को पकड़ा जा रहा है, चालान के साथ ही उनको यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उनके परिजनों से बात कर अगली बार गाड़ी न देने की शर्त पर ही बच्चों को छोड़ा जा रहा है।

क्या बोले अधिकारी
शासन के आदेश पर स्कूल वाहन ले जा रहे नाबालिग बच्चों का चालान किया जा रहा है। दूसरी बार पकड़े जाने पर वाहन स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। -पंकज कुमार तिवारी, ट्रैफिक निरीक्षक, वाराणसी

तीन साल में हुए एक्सीडेंट
साल एक्सीडेंट मौत
2022 750 310
2023 850 340
2024 450 184

(आंकड़ें ट्रैफिक पुलिस के अनुसार 1 जून से 30 जून तक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed