फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hearing of two cases related to Gyanvapi today

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी से संबंधित दो प्रकरण की सुनवाई आज, एक अन्य मामले के लिए कोर्ट से 21 तारीख मिली

Fri, 08 Dec 2023 10:48 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 08 Dec 2023 10:48 AM IST
सार

सिविल जज सीनियर डिवीजन/एफटीसी प्रशांत सिंह की कोर्ट में ज्ञानवापी परिसर में उर्स समेत अन्य धार्मिक आयोजनों की मांग से संबंधित प्रार्थना पत्र की भी सुनवाई होगी। यह प्रार्थना पत्र लोहता क्षेत्र निवासी मुख्तार अहमद सहित चार अन्य लोगों ने दाखिल किया है।

विज्ञापन
Hearing of two cases related to Gyanvapi today
ज्ञानवापी मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानवापी से संबंधित दो प्रकरण की सुनवाई शुक्रवार को होगी। ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यासजी का तहखाना जिलाधिकारी को सौंपने की मांग से संबंधित वाद की जिला जज की अदालत में शुक्रवार को सुनवाई होगी। इस मामले में पक्षकार बनने के लिए प्राचीन मूर्ति स्वयंभू ज्योतिर्लिंग लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ के वाद मित्र विजय शंकर रस्तोगी ने अर्जी दी है। 

विज्ञापन


उनकी अर्जी पर जिला जज की अदालत को आदेश सुनाना है। इसके बाद मामले में आगे की सुनवाई होगी। यह वाद शैलेंद्र कुमार पाठक व्यास की ओर से दाखिल किया गया है। वहीं, दूसरी ओर सिविल जज सीनियर डिवीजन/एफटीसी प्रशांत सिंह की कोर्ट में ज्ञानवापी परिसर में उर्स समेत अन्य धार्मिक आयोजनों की मांग से संबंधित प्रार्थना पत्र की सुनवाई होगी। यह प्रार्थना पत्र लोहता क्षेत्र निवासी मुख्तार अहमद सहित चार अन्य लोगों ने दाखिल किया है।
विज्ञापन


गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित करने की मांग पर सुनवाई 21 दिसंबर को
ज्ञानवापी परिसर में गैर हिंदुओं के प्रवेश को वर्जित करने और अधिवक्ता आयुक्त के सर्वे के दौरान मिली शिवलिंग जैसी आकृति के पूजा-पाठ व अन्य धार्मिक आयोजनों की मांग से संबंधित वाद की सुनवाई अब 21 दिसंबर को होगी। सिविल जज सीनियर डिवीजन/एफटीसी प्रशांत कुमार की अदालत में गुरुवार को इस प्रकरण की सुनवाई टल गई। यह वाद हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता और अजीत सिंह की ओर से दाखिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed