फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hearing of Lord Vishweshwar Nath case postponed

Gyanvapi: लॉर्ड विश्वेश्वर नाथ मामले की सुनवाई टली, 16 फरवरी नियत की गई अगली तारीख

Mon, 12 Feb 2024 09:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 12 Feb 2024 09:41 PM IST
सार

लॉर्ड विश्वेश्वर नाथ के वाद मित्र विजय शंकर रस्तोगी ने आवेदन देकर सील वजूखाने में मिली शिवलिंग जैसी आकृति का एएसआई से सर्वे कराने की मांग की है।

विज्ञापन
Hearing of Lord Vishweshwar Nath case postponed
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्राचीन मूर्ति स्वयंभू ज्योतिर्लिंग लॉर्ड विश्वेश्वर नाथ बनाम अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के वर्ष 1991 के मुकदमे में सिविल जज सीनियर डिविजन/फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रशांत कुमार की अदालत में सोमवार को सुनवाई टल गई। पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर रहने के कारण सुनवाई की अगली तिथि 16 फरवरी नियत की गई है।

विज्ञापन

इस वाद में लॉर्ड विश्वेश्वर नाथ के वाद मित्र विजय शंकर रस्तोगी ने आवेदन देकर सील वजूखाने में मिली शिवलिंग जैसी आकृति का एएसआई से सर्वे कराने की मांग की है। कहा है कि एएसआई जीपीआर तकनीक से सर्वे कर बताए कि वह शिवलिंग है या फव्वारा। इसके अलावा ज्ञानवापी की मौजूदा संरचना से थोड़ी दूर पर सुरंग बनाकर नीचे की स्थिति, अन्य बंद तहखानों और खंडहरों की भी जांच कराने की मांग की है। इस आवेदन पर मसाजिद कमेटी और सेंट्रल सुन्नी वक्फ बोर्ड से कोर्ट ने आपत्ति मांगते हुए सुनवाई के लिए सोमवार का दिन तय किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed