फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hearing of Gyanvapi case now on September 5 due to this reason

ज्ञानवापी मामले में अब पांच सितंबर को सुनवाई: दोनों पक्ष पहुंचे थे न्यायालय लेकिन इस वजह से टल गई सुनवाई

Tue, 16 Aug 2022 04:10 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 16 Aug 2022 04:10 PM IST
सार

ज्ञानवापी मामले में आज (मंगलवार) की सुनवाई टल गई है। अब अगली सुनवाई पांच सितंबर को होगी। सोमवार को सुनवाई को लेकर दोनों तरफ के लोग न्यायालय पहुंचे थे लेकिन इस वजह से सुनवाई नहीं हो पाई।

विज्ञापन
Hearing of Gyanvapi case now on September 5 due to this reason
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ज्ञानवापी मामले में किरन सिंह की ओर से दाखिल प्रार्थना पत्र पर मंगलवार को होने वाली सुनवाई शोक सभा की वजह से टल गई। अब अगली सुनवाई पांच सितंबर को होगी। सोमवार को सुनवाई को लेकर दोनों तरफ के लोग न्यायालय पहुंचे थे लेकिन एक अधिवक्ता की मौत से बात पर सुनवाई टल गई। उधर अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से पोषणीयता को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि , सिविल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट महेंद्र कुमार पांडेय की अदालत में आदि विश्वेश्वर आदि की तरफ दाखिल वाद में अन्जुमन इन्तजामिया मसाजिद कमेटी को आपत्ति दर्ज कराने के लिए समय मांगे जाने पर अदालत ने 16 अगस्त की तिथि नियत की थी। अदालत में विश्व वैदिक सनातन संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह विसेन की पत्नी किरन सिंह के अधिवक्ता मानबहादुर सिंह ने वाद दाखिल कर परिसर में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक, सर्वे में मिले कथित शिवलिंग के पूजा पाठ के साथ परिसर हिंदुओ को सौंपे जाने की मांग की थी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed