फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hearing of four cases related to Gyanvapi today

Varanasi News: ज्ञानवापी से संबंधित चार मामलों की सुनवाई आज

Thu, 15 Feb 2024 03:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Hearing of four cases related to Gyanvapi today
वाराणसी। ज्ञानवापी से संबंधित चार मामलों की सुनवाई बृहस्पतिवार को जनपद अदालत में होगी। प्रभारी जिला जज की अदालत में मां शृंगार गौरी मूल वाद की सुनवाई होनी है। इसमें एएसआई सर्वे रिपोर्ट पर अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की तरफ से आपत्ति मांगी गई है। साथ ही अन्य तहखानों व खंडहरों के एएसआई से सर्वे कराए जाने के आवेदन पर भी सुनवाई होनी है।
विज्ञापन

शैलेंद्र कुमार पाठक व्यास की ओर से व्यासजी के तहखाने को लेकर दाखिल वाद की पोषणीयता को लेकर मसाजिद कमेटी की ओर से दिए गए आवेदन और जिला जज द्वारा पूजा-पाठ को लेकर दिए गए आदेश पर रोक लगाने संबंधी आवेदन पर सुनवाई होनी है। साध्वी पूर्णांबा और शारदांबा की ओर से आदि विश्वेश्वर के पूजा-पाठ को लेकर दाखिल वाद पर सुनवाई होनी है। इसके अलावा सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रशांत कुमार की अदालत में वर्ष 1991 में दाखिल प्राचीन मूर्ति स्वयंभू ज्योतिर्लिंग लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ बनाम अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी व अन्य के वाद में भी सुनवाई होनी है। इसमें लॉर्ड विश्वेश्वर के वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी के उस आवेदन पर सुनवाई होनी है जिसमें सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सील वजूखाने में मिली शिवलिंग जैसी आकृति की एएसआई से जीपीआर पद्धति से सर्वे कराने की मांग की गई है। साथ ही, इस वाद के वादी हरिहर पांडेय की मृत्यु होने पर उनके दो पुत्रों को पक्षकार बनाए जाने के मुद्दे पर भी सुनवाई होनी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed