{"_id":"6705019b65b80c2804028320","slug":"hearing-held-on-survey-of-entire-gyanvapi-campus-hindu-side-will-present-arguments-on-october-10-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: ज्ञानवापी के संपूर्ण परिसर सर्वे कराने को लेकर हुई सुनवाई, हिंदू पक्ष दस अक्टूबर को देगा दलील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: ज्ञानवापी के संपूर्ण परिसर सर्वे कराने को लेकर हुई सुनवाई, हिंदू पक्ष दस अक्टूबर को देगा दलील
Tue, 08 Oct 2024 03:25 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 08 Oct 2024 03:25 PM IST
सार
ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष द्वारा संपूर्ण परिसर का एएसआई सर्वे कराने की मांग को लेकर आज मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता ने बहस की और अपना पक्ष रखा। मामले में दस अक्टूबर की तारीख मिली है। अब हिंदू पक्ष इस पर अपना जवाब दाखिल करेगा। आपको बता दें कि 1991 से चल रहे मुकदमें में हिंदू पक्ष द्वारा अपना पक्ष रखा गया और संपूर्ण परिसर का सर्वे कराने की मांग की गई है जिस पर मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता ने अपना पक्ष रखा है।
विज्ञापन
Gyanvapi Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्ञानवापी प्रकरण में 1991 से चल रहे मुकदमें में हिंदू पक्ष द्वारा ज्ञानवापी परिसर के सम्पूर्ण भाग का एएसआई सर्वे कराने के संदर्भ में अपना पक्ष रखा गया था।
विज्ञापन
वक्कफ बोर्ड के अधिवक्ता द्वारा ज्ञानवापी का और एएसआई सर्वे न कराने के संदर्भ में अपनी आपत्तियां न्यायालय के समक्ष रखा जा चुका है।
आज मुस्लिम पक्ष से जुड़ी अंजुमन इंतजामिया कमेटी के अधिवक्ता के द्वारा एएसआई सर्वे के विरोध में बहस पूर्ण कर ली गई है।
दस अक्टूबर को अंजुमन इंतजामिया कमेटी के एएसआई सर्वे कराने विरोध में दिए गए दलील पर हिंदू पक्ष द्वारा ज़बाब प्रस्तुत किया जायेगा।