फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   health

काम में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

Fri, 02 Aug 2019 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
health
वाराणसी। जिले के अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों में काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के प्रति जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने नाराजगी जताई है। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सुविधाओं की समीक्षा के दौरान डीएम सुरेंद्र सिंह ने अधिकारियों से लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई करने को कहा है। साथ ही ओपीडी, वार्ड में भर्ती मरीजों के इलाज की मानीटरिंग करने को कहा।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में हुई बैठक में डीएम ने स्वास्थ्य उप केंद्रों पर विद्युत कनेक्शन, पंखे और लाइट, फ्लोरिंग, बाउंड्री, पेयजल संकट दूर करने के बारे में रिपोर्ट तैयार कर विधायक निधि से काम कराने का निर्देश दिए। मातृ मृत्यु परीक्षण की समीक्षा के दौरान कहा कि अस्पताल में आए मरीजों को दूसरी जगह रेफर करना और प्रसव के दौरान मौत होना विभाग की विफलता है, इसे हर हाल में रोकना होगा। उन्होंने गंभीर मरीजों को सुविधाएं न मिलने के लिए जिम्मेदार एएनएम, आशा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में लाल बहादुर शास्त्री राजकीय अस्पताल रामनगर की अधिक शिकायत आने पर चिकित्सा अधीक्षक को काम में सुधार लाने, काम न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

परिसर में पान गुटखा थूकने वाले पर लगेगा जुर्माना
डीएम ने कार्यालय परिसर में पान गुटका खाकर थूकने वालों पर पांच हजार रुपए जुर्माना लगाने, 9 अगस्त को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्देश दिया। यह भी कहा कि कर्मचारियों को एक-एक पौधा न केवल आवंटित किए जाए बल्कि पेड़ को जीवित रखने पर प्रशस्ति पत्र तथा मृत होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाए। कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर लेडी मेडिकल ऑफिसर (एलएमओ) को दोपहर दो बजे के बजाय शाम पांच बजे तक ड्यूटी करने के निर्देश सीएमओ को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेंगे वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का निर्देश डीएम ने अधिकारियों को दिया। कहा कि एक माह में हर हाल में इसे लगाया जाए और तीन दिन के भीतर काम शुरू हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed