फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   health of inspector posted at ADG residence suddenly deteriorated and died in hospital

वाराणसी: एडीजी कार्यालय पर तैनात दरोगा की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत

Mon, 02 May 2022 03:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 02 May 2022 03:32 PM IST
सार

 एडीजी जोन वाराणसी के आवास पर तैनात उप निरीक्षक श्याम दुलारे सिंह की सोमवार अलसुबह करीब अचानक तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन
health of  inspector posted at ADG residence suddenly deteriorated and died in hospital
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव - फोटो : फाइल

विस्तार

अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) वाराणसी के आवास पर तैनात  उप निरीक्षक श्याम दुलारे सिंह की सोमवार अलसुबह करीब चार बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें आननफानन जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने इंफिनिटिव केयर हॉस्पिटल अर्दली बाजार के लिए रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मऊ जिले के अल्लापुर थाना घोसी निवासी श्याम दुलारे सिंह पुत्र भोला सिंह 1992 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। हाल ही में मिर्जापुर से अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी के यहां सम्बद्ध हुए थे। वह परिवार के साथ पुलिस लाइन में रहते थे। हृदयगति रुकने से मृत्यु की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। श्याम दुलारे सिंह के निधन की खबर से पुलिसकर्मियों में शोक की लहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed