फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   health news for varanasi

सुरक्षित मातृत्व दिवस पर गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

Sat, 10 Oct 2020 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
health news for varanasi
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा के साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की जांच कर उन्हें जरूरी परामर्श और दवाएं भी दी गई। इस दौरान चिकित्सकों ने सेहत पर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन

हर महीने की 9 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस मनाया जाता है। इसमें गर्भवती महिलाओं को चिह्नित कर उन्हें परामर्श दिया जाता है। नोडल अधिकारी एडिशनल सीएमओ डॉ. राजेश प्रसाद ने बताया कि आराजीलाइन सीएचसी में 53 महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच हुई, जिसमें पांच महिलाएं हाई रिस्क प्रेगनेंसी के लिए चयनित हुई। जबकि बड़ागांव सीएससी पर भी 56 महिलाओं की जांच में 12, चिरईगांव में 47 में 13 और चोलापुर में 80 में सात, हरहुआ में 144 की जांच में 20 और काशी विद्यापीठ में 84 महिलाओं की जांच में 10 महिलाएं हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली मिली। एडिशनल सीएमओ डॉ. एके मौर्या ने बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मनाए जा रहे प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डॉ. शेर मोहम्मद, डीपीएम संतोष कुमार सिंह, पूनम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed