फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   health minister jp nadda will inaugrate trauma centre in chandauli

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री आज चंदौली में करेंगे ट्रामा सेंटर का शिलान्यास

Sat, 08 Dec 2018 01:01 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Updated Sat, 08 Dec 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
health minister jp nadda will inaugrate trauma centre in chandauli
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा शनिवार को चंदौली के दौरे पर रहेंगे। वह दोपहर बाद तीन बजे पीडीडीयू नगर के महेवा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत ट्रामा सेंटर का शिलान्यास करेंगे।  कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वह दोपहर 11 बजे जेट विमान से दिल्ली से चलकर 12.20 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
विज्ञापन


वहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद 1.30 बजे सड़क मार्ग से पीडीडीयू नगर के महेवा के लिए रवाना होंगे। तीन बजे से पांच बजे तक कार्यक्रम में उपस्थित रहने के बाद सड़क मार्ग से वाराणसी रवाना होंगे। यह जानकारी जिला सूचना अधिकारी विपिन कुमार ने दी है। ट्रामा सेंटर के शिलान्यास के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल भी रहेंगी। 
विज्ञापन

शिलान्यास स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण

मुगलसराय तहसील के महेवा गांव में बनने वाले ट्रामा सेंटर का शिलान्यास शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा करेंगे। शुक्रवार को डीएम नवनीत सिंह चहल ने शिलान्यास व सभा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। डीएम ने सभास्थल, शिलान्यास स्थल सहित पंडाल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।  

डीएम ने सबसे पहले नेशनल हाइवे से कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले संपर्क मार्ग का निरीक्षण कर मार्ग को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। तत्पश्चात सभास्थल व मंच का निरीक्षण किया। यहां मौजूद मंच निर्माता से मंच मानक के अनुरूप बनाने को कहा। शिलान्यास स्थल पर भी भूमि पूजन की जगह आदि का जायजा लिया।

कहा कि ट्रामा सेंटर के निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। सभास्थल पर जुटने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए डीएम ने अलीनगर प्रभारी निरीक्षक अतुल नारायण सिंह को निर्देशित किया। 


 

सुरक्षा के होंगे पुख्ते इंतजाम 

भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने कार्यक्रम में 10 हजार लोगों के पहुंचने का दावा किया है। कहा, कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लग गए हैं।   सुरक्षा की बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से सभा स्थल पर दो पुलिस उपाधीक्षक, पांच थानाध्यक्ष, एक महिला थानाध्यक्ष, दो महिला एसआई, 10 महिला कांस्टेबल, एक प्लाटून पीएसी, 50 कांस्टेबल, 15 हेड कांस्टेबल सहित बम डिस्पोजल दस्ता व ट्रैफिक पुलिस को भी लगाया गया है। सभी सुरक्षा में लगे अधिकारी व सुरक्षाकर्मी सुबह साढ़े आठ बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएंगे।  
 
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर भाजपा सरकार की उपलब्घि नहीं 

भाजपा सरकार पूर्व सपा सरकार के कार्यकाल की प्रस्तावित परियोजनाओं का ही शिलान्यास कर रही है। उनके पास प्रदेश के विकास का कोई खाका मौजूद नहीं है। यह बातें सपा के पूर्व सांसद रामकिशुन ने शुक्रवार को मीडिया से वार्ता के दौरान कहीं। कहा कि ट्रामा सेंटर भाजपा सरकार की उपलब्धि नहीं है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की गाइडलाइन के अनुसार नेशनल हाइवे के किनारे ट्रामा सेंटर का निर्माण हर जिले में होना है।

कहा कि सपा के कार्यकाल में जिले में मेडिकल कालेज बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण कर सरकारी दस्तावेजों में जमीन दर्ज कर ली गई थी। निर्माण कार्य के लिए धनराशि भी आवंटित हो गई। सरकार बदलते सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। इतना ही नहीं मेडिकल कालेज को मिर्जापुर स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed