फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amar Ujala Abhiyan Education Health department, the effect of awareness of religious leaders is visible, misconceptions removed

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: टीके का डर हुआ छू मंतर, वाराणसी में बेफ्रिक होकर लगवा रहे ‘सुरक्षा कवच’

Wed, 30 Mar 2022 09:39 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 30 Mar 2022 09:39 AM IST
सार

वाराणसी जिले में टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ ही धर्मगुरुओं, सामाजिक संस्थाओं द्वारा किए जा रहे जागरूकता का असर भी दिखने लगा है।

विज्ञापन
Amar Ujala Abhiyan Education Health department, the effect of awareness of religious leaders is visible, misconceptions removed
वाराणसी में कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना टीकाकरण के प्रति शुरुआती दिनों में बड़ों के साथ बच्चों में भ्रांतियां और डर बना था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। हर दिन केंद्रों पर पहुंचकर बच्चे बेफ्रि क होकर टीका लगवा रहे हैं। जिले में टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ ही धर्मगुरुओं, सामाजिक संस्थाओं द्वारा किए जा रहे जागरूकता का असर भी दिखने लगा है।

विज्ञापन


यही कारण है कि टीकाकरण केंद्रों पर हर दिन बच्चों की लाइन लग रही है। अभिभावक भी बच्चों को टीका लगवाने को लेकर बहुत उत्साहित हैं और वह खुद केंद्रों पर बच्चों को लेकर पहुंच रहे हैं। जिले में 12 से 14 व 15 से 17 आयुवर्ग के किशोरों को भी अभियान चलाकर टीका लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

टीकाकरण अभियान में बढ़चढ़कर भागीदारी की अपील

इसमें महिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के साथ ही आयुर्वेद कॉलेज चौकाघाट, शहरी सीएचसी दुर्गाकुंड पर भी टीका लगाने बच्चे सुबह 10 बजे से पहले पहुंच रहे हैं। मंगलवार को केंद्राें पर लाइन में लगकर 12 से 14 साल वाले बच्चों ने टीका लगवाया। अधिक से अधिक बच्चे केंद्रों तक पहुंचे इसको लेकर 14 मार्च को सीएमओ कार्यालय में हुई बैठक में धर्मगुरुओं ने भी सामान्य टीकाकरण के साथ ही कोरोना टीकाकरण अभियान में भी लोगों से बढ़चढ़कर भागीदारी की अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमए सचिव डॉ. आरएन सिंह ने कहा कि केंद्र पर टीका लगवाने के बाद भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। टीकाकरण केंद्रों पर भी इसकी जानकारी दी जा रही है। संक्रमण जरूर कम हुआ है लेकिन अभी भी बच्चे हों या बड़े सभी को पहले जैसी सतर्कता बरतने की जरूरत है।

कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बरकरार रहती है। अधिक से अधिक लोगों को आगे आना चाहिए।-महंत शंकर पूरी, अन्नपूर्णा मंदिर
लोगों को सेहत संबंधी समस्याओं से बचने के लिए टीका बहुत ही उपयोगी है। जो लोग टीकाकरण के लिए योग्य हैं, उन्हें केंद्र तक लेकर जाना चाहिए।-भाई रंजीत सिंह, हेडग्रंथी, गुरुद्वारा, गुरुबाग
टीकाकरण देश हित में उपयोगी है। सभी लोगों की अच्छी सेहत के लिए टीका जरूरत है। टीका लगवाने के साथ ही दूसरों को भी प्रेरित करने की जरूरत है।-फादर फिलीप डेनिस, डायरेक्टर मैत्री भवन भेलूपुर

  • बच्चे बोले

पहले टीकाकरण को लेकर डर लग रहा था। जब टीका लगवाने केंद्र पर पहुंची और टीका लग गया तो सब डर दूर हो गया। अपने दोस्तों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहीं हूं।-नम्रता सिंह, तेलियाबाग
जैसे ही पता चला कि कोरोना टीका 12 से 14 साल वालों को भी लगेगा, मैंबहुत खुशी हुई। स्कूलों में भी टीकाकरण से फायदे के बारे में जानकारी दी जा रही है।-देवेश मिश्रा, कबीरचौरा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed