फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   health

होम क्वारंटीन रहने वालों को हर दिन देनी होगी सेहत की जानकारी

Mon, 25 May 2020 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
health
वाराणसी। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बड़ी संख्या में लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। यहां डॉक्टरों की टीम तो उनकी निगरानी कर ही रही है, लेकिन अब होम क्वारंटीन रहने वालों को नियमित स्वास्थ्य विभाग को अपने सेहत की जानकरी देनी होगी। उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी होने पर टीम तुरंत पहुंचकर इलाज करेगी।
विज्ञापन

जिले में मुंबई, महाराष्ट्र, पुणे सहित अन्य जगहों से बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक और छात्र आए हैं। शासन के निर्देशानुसार बाहर से आने वाले श्रमिकों को होम क्वारंटीन किया गया है। यहां ब्लॉकवार स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी निगरानी कर रही है लेकिन अब होम क्वारंटीन रहने वाले लोगों को भी अपनी रिपोर्ट बतानी होगी। शासन की ओर से जारी इस नई गाइडलाइन के बाद उसका पालन शुरू हो गया है। स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद की ओर से भेजे गए पत्र में घर पर रहने वालों को रोजाना अपने स्वास्थ्य की जानकारी विभाग को देने को कहा गया। इसके अलावा बाहर से आने वालों को सशर्त घर में रहने, अलग कमरे में रहने, 21 दिन तक बाहर न निकलने, होम क्वारंटीन वालों के घर के बाहर फ्लायर लगाने को कहा गया है।
विज्ञापन

आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना भी जरूरी
विभिन्न जगहों से आकर होम क्वारंटीन वाले लोगों को घरों में रहने के दौरान आरोग्य सेतु एप भी अनिवार्य रूप से डाउनलोड करना होगा, जिससे कि उनके बारे में स्वास्थ्य विभाग के साथ ही खुद उन्हें भी जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed