Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Health 7 lakh people in Banaras high blood pressure 20 percentage young 400 patients arriving hospitals daily

स्वास्थ्य: बनारस में 7.50 लाख लोगों को हाई बीपी, इनमें से 20% युवा; 400 मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल

Sun, 15 Nov 2026 12:08 PM IST
Aman Vishwakarma अभिषेक सेठ, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी।
अभिषेक सेठ, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 15 Nov 2026 12:08 PM IST
सार

बनारस में करीब 7.50 लाख लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं। इनमें 20 फीसदी युवा शामिल हैं। चिंता की बात है कि 10 में से पांच लोगों को बीपी बढ़ने की जानकारी ही नहीं है। अस्पतालों में रोजाना करीब 400 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों ने नियमित जांच और सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Health 7 lakh people in Banaras high blood pressure 20 percentage young 400 patients arriving hospitals daily
नमक पर लगाम, बीपी पर नजर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाई ब्लड प्रेशर को अक्सर उम्र बढ़ने के साथ होने वाली बीमारी माना जाता है लेकिन अब युवाओं का बीपी बढ़ने का खतरा बढ़ रहा है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 के अनुसार बनारस 7.50 लाख हाई बीपी की समस्या से ग्रसित हैं लेकिन करीब 50 फीसदी यानी 10 में पांच लोगों को बीमारी की जानकारी ही नहीं है। जब तक जांच नहीं होती कई लोग सामान्य दिनचर्या में ही रहते हैं। अस्पतालों में रोज 400 मरीज हाई बीपी की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन


गैर संचारी रोग प्रकोष्ठ के आंकड़ों के अनुसार जिले में हाई बीपी के मरीजों में 20 फीसदी की उम्र 15 से 29 साल है। यानी हर पांच मरीजों में करीब एक युवा है। 30 साल से ज्यादा उम्र के मरीजों की हिस्सेदारी 28 फीसदी और बुजुर्गों की 52 फीसदी है। 

विज्ञापन
Trending Videos

विशेषज्ञों के अनुसार तनाव, खानपान में गड़बड़ी, अधिक नमक, धूम्रपान, नशा, कम नींद और शारीरिक गतिविधि की कमी कम उम्र में भी रक्तचाप बढ़ा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, हाई बीपी को खामोश बीमारी भी कहा जाता है। कई लोगों को लंबे समय तक कोई खास परेशानी महसूस नहीं होती। ऐसे में वे जांच नहीं कराते और बीमारी का पता नहीं चलता। 

इसी वजह से स्वास्थ्य विभाग 30 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच कर रहा है। डिजिटल स्क्रीनिंग के जरिये संदिग्ध मरीजों की पहचान की जा रही है। हर महीने बड़ी संख्या में नए संदिग्ध मरीज सामने आ रहे हैं। बीपी ठीक हुआ तो छोड़ देते हैं दवा बीपी के मरीजों में से सिर्फ 35 से 40 फीसदी लोग ही नियमित दवा लेते हैं। कई मरीज बीपी सामान्य आते ही दवा बंद कर देते हैं। 

विशेषज्ञों के अनुसार बीपी की दवा डॉक्टर की सलाह के बिना बंद नहीं करनी चाहिए। रक्तचाप नियंत्रित रखने के लिए नियमित जांच और चिकित्सक की सलाह के अनुसार दवा लेना जरूरी है। अनियंत्रित हाई बीपी आगे चलकर हृदय, मस्तिष्क और गुर्दों को नुकसान पहुंचा सकता है। शहर में खतरा ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र की तुलना में शहर में हाई बीपी के मामले ज्यादा हैं। महिलाओं में भी बढ़ रहा खतरा जिले में 2.25 लाख महिलाएं हाई बीपी के दायरे में बताई गई हैं। 

विज्ञापन

जंक फूड का सेवन भी ठीक नहीं
कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अंजन श्रीवास्तव के अनुसार धूम्रपान, नशीले पदार्थों का सेवन, अधिक नमक, जंक फूड, कम नींद और लगातार तनाव प्रमुख कारण हैं। बच्चों में पढ़ाई, युवाओं में कॅरिअर और महिलाओं में परिवार की जिम्मेदारी बीपी पर असर डाल रही है।

विज्ञापन

नमक पर लगाम, बीपी पर नजर
बीएचयू के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. ओम शंकर बताते हैं कि हाई बीपी से बचाव के लिए रोज नमक की मात्रा सीमित रखना जरूरी है। अचार, पापड़, नमकीन, चिप्स और पैकेज्ड खाद्य पदार्थों में भी काफी नमक होता है। इसलिए सिर्फ खाने के ऊपर से नमक कम करना पर्याप्त नहीं है। 

अस्पतालों के एनसीडी क्लीनिक में स्क्रीनिंग के साथ-साथ मरीजों को फॉलोअप में बुलाकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। अस्पतालों में हाइपरटेंशन और अन्य बीमारियों की दवाएं पर्याप्त मात्रा में हैं। - डॉ. एनपी सिंह, सीएमओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed