{"_id":"5bb63b3f867a5529184de46e","slug":"headmaster-punsihed-after-he-circulate-school-bag-with-photo-of-ex-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम का फोटो लगा बैग बांटने वाले प्रधानाध्यापक पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम का फोटो लगा बैग बांटने वाले प्रधानाध्यापक पर गिरी गाज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद भी परिषदीय विद्यालय में पूर्व सीए का फोटो लगे बैग का वितरण करने वाले चंदौली जिले के बर्थरा खुर्द विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर आखिर गाज गिर ही गई। मामला संज्ञान में आने के बाद बीएसए के निर्देश पर बीईओ ने उन्हें गुरुवार को निलंबित कर दिया।
बर्थरा खुर्द के प्राथमिक विद्यालय में कुछ दिनों पूर्व सीएम अखिलेश यादव की फोटो लगे बैगों का बच्चों में वितरण किया गया था। शिक्षकों ने पूर्व सीएम अखिलेश की फोटो पर रंग लगाकर बैगों को बांट दिया था। मामला संज्ञान में आने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के होश उड़ गए। आनन- फानन में बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बीईओ सकलडीहा केके सिंह को जांच का निर्देश दिया।
जांच में मामला सही पाए जाने पर गुरूवार को प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया। बीईओ केके सिंह ने बताया कि वर्ष 2016-17 में विद्यालय को प्राप्त बचे बैगों का वितरण किया गया था।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक ने नौ ऐसे छात्रों में इन बैगों का वितरण किया जिनके गत वर्ष मिले बैग फट गए थे। पूर्व सीएम की फोटो लगे बैगों के वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। प्रधानाध्यापक द्वारा प्रतिबंधित बैग का वितरण शासकीय आदेशों का उल्लंघन है।