{"_id":"5b51fa184f1c1b4f748b5e53","slug":"head-constable-arrested-taking-bribe-at-sonebhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल रंगेहाथ पकड़ाया, लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल रंगेहाथ पकड़ाया, लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 20 Jul 2018 08:34 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिंगरौली क्षेत्र के अजाक थाने में तैनात हेड कांस्टेबल को लोकायुक्त पुलिस ने सात हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी हेड कांस्टेबल ने हरिजन एक्ट जैसे मामले में बचाने के लिए रिश्वत मांगी थी।
शुक्रवार को लोकायुक्त की टीम सिंगरौली स्थित अजाक थाना पहुंचकर हेड कांस्टेबल सुनील विश्वकर्मा को सात हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम ने बताया कि बेतरिया निवासी गिरिजा राम साकेत ने अजाक थाना बैढन में शिकायत किया था कि धनेश साहू हमारे साथ गाली-गलौज कर मारपीट किया है।
जिसके बाद अजाक थाना में पदस्थ हेड कांस्टेबल सुनील विश्वकर्मा ने हरिजन एक्ट में बचाने के लिए रिश्वत के नाम पर धनेश साहू से 10 हजार रुपए की मांग करने लगा। धनेश साहू ने पहले तीन हजार रुपए रिश्वत के नाम पर दे चुका था।
विज्ञापन
लेकिन हेड कांस्टेबल दस हजार रुपए पर अड़ा हुआ था। उसने सात हजार रुपए की और मांग करने लगा। जिससे तंग आकर फरियादी धनेश साहू ने हेड कांस्टेबल की लोकायुक्त पुलिस से शिकायत कर दी।
लोकायुक्त एसपी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुये डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम सिंगरौली रवाना कर दिया। शुक्रवार को लोकायुक्त टीम अजाक थाना पहुंची और सुनील विश्वकर्मा को सात हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।
लोकायुक्त पुलिस ने हेड कांस्टेबल से विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ शुरू कर दी। एसपी लोकायुक्त संजीव सिन्हा ने बताया कि लोकायुक्त डीएसपी बीके पटेल के नेतृत्व में टीम पहुंच सात हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।