फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   He gave his younger daughter pesticide saying it was glucose, the elder daughter did not drink it

Varanasi News: ग्लूकोज बताकर छोटी बेटी को पिलाया कीटानाशक, बड़ी बेटी ने नहीं पिया

Mon, 08 Dec 2025 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
He gave his younger daughter pesticide saying it was glucose, the elder daughter did not drink it
विंध्याचल के तिलई मौआर गांव में मां-पुत्री के मौत के बाद  घर पर पसरा सन्नाटा। स्रोत- संवाद
मिर्जापुर। मां के ऊपर हर बच्चा विश्वास करता है। कुछ ऐसा ही सोचकर विंध्याचल के तिलई मौआर गांव में संजना ने कीटनाशक को ग्लूकोज बताकर दोनों बेटियों को पीने के लिए दे दिया। छोटी बेची आस्था ने मां की बात मानते हुए ग्लूकोज समझकर कीटनाशक पी लिया। बड़ी बेटी अतिस्या (12) समझदार थी। उसने मां को बाजार से कीटनाशक लाते हुए देख लिया था। संजना जब ग्लास में कीटनाशक का घोल बना रही थी तब भी अतिस्या ने देख लिया था। संजना ने सबसे पहले छोटी बेटी आस्था को ग्लूकोज बताकर कीटनाशक पीने को दिया। बड़ी बेटी ने पीने से मना कर दिया। इसके बाद वह घर से बाहर भागकर परिवार के अन्य लोगों को जानकारी दी। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में चर्चा रही कि एक मां कैसे ममता का गला घोंट सकती है।
विज्ञापन


मायके वालो ने जताया विरोध, पति की हरकतों से जान देने का लगाया आरोप
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान संजना और आस्था की मौत के बाद वाराणसी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। रविवार शाम को परिजन शव लेकर गंगा घाट पहुंचे तो मायके वालों ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार को रोक दिया। सूचना पर विंध्याचल पुलिस पहुंची। चुनार के रामगढ़ निवासी मृतका के भाई सतीश सिंह ने पुलिस को बताया कि संजना का पति अपने भाभी की बात मनाता था। पत्नी की बातों को नहीं सुनता था। इस कारण बहन ने जान दे दी। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि मृतका के भाई ने आरोप लगाया है। बड़ी बेटी गुड़िया के भविष्य को लेकर चिंता जता रहा था। पुलिस और गांव के लोगों के समझाने पर अंतिम संस्कार कराया गया है। दोनों पक्ष ने उसके पालन-पोषण की जिम्मेदारी उठने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


पहले भी दो बार कर चुकी थी आत्महत्या का प्रयास
विंध्याचल थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि संजना दो बार पहले भी आत्महत्या करने का प्रयास कर चुकी थी। एक बार जोपा पीपा पुल से कूदने का प्रयास किया था तो लोगों ने बचा लिया था। दूसरी बार सिंदूर पीकर जान देने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed