{"_id":"6498694886ffb7ffa5070114","slug":"he-first-phase-of-selection-of-major-five-forms-of-ramlila-of-ramnagar-completed-varanasi-news-c-20-vns1013-268304-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: रामनगर की रामलीला के प्रमुख पंच स्वरूपों का प्रथम चरण का चयन सम्पन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: रामनगर की रामलीला के प्रमुख पंच स्वरूपों का प्रथम चरण का चयन सम्पन्न
विज्ञापन
रामनगर की रामलीला के प्रमुख पंच स्वरूपों का प्रथम चरण का चयन सम्पन्न
15 जुलाई को होगी द्वितीय व अंतिम चरण का चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। विश्व प्रसिद्ध रामनगर की रामलीला के प्रमुख पंच स्वरूपों के प्रथम चरण का चयन रविवार को रामनगर दुर्ग के जवाहिर खाना में किया गया। काशी राज परिवार के अनंत नारायण सिंह ने आठ बालकों को अंतिम चयन के लिए चुना। बलुआ घाट स्थित धर्मशाला में रामलीला के प्रमुख प्रशिक्षक व्यास रघुनाथ दत्त व्यास ,शिव दत्त व्यास, कृष्ण दत्त व्यास व सम्पत व्यास ने चयन के लिए चंदौली, मिर्जापुर व वाराणसी से आए 24 बालकों को साथ लेकर रामनगर दुर्ग के जवाहिर खाना पहुंचे। वहां पर काशी राज परिवार के अनंत नारायण सिंह ने स्वर व भाव भंगिमाओं के आधार पर आठ बालकों का चयन किया। चयनित सभी बालकों को रामायण, गीता सहित अन्य धार्मिक श्लोकों को कठंस्थ करने के लिए कहा गया। अब रामनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला के पंच स्वरूपों का द्वितीय व अंतिम चरण का चयन 15 जुलाई की तिथि रखी गई है।