{"_id":"66045054b02332d341048f92","slug":"hazrat-ali-martyrdom-will-mourned-for-four-days-in-varanasi-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: हजरत अली की शहादत पर 4 दिन मनाया जाएगा गम, शहर भर में इस दिन निकलेगा जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: हजरत अली की शहादत पर 4 दिन मनाया जाएगा गम, शहर भर में इस दिन निकलेगा जुलूस
Wed, 27 Mar 2024 10:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 27 Mar 2024 10:29 PM IST
सार
Varanasi News: 1405वीं शहादत के सिलसिले में 29 मार्च से शहर की 32 शिया मस्जिदों, इमामबाड़ा और घरों में मौला अली की शहादत का गम शुरू हो जाएगा। 30 मार्च को सुबह ताबूत का जुलूस अंजुमन हैदरी के संयोजक में नमाजे फज्र के बाद उठाया जाएगा जो नौहा मातम करता हुआ दरगाह ए फातमान में समाप्त होगा।
विज्ञापन
हजरत अली की शहादत
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हजरत अली की शहादत पर चार दिन गम मनाया जाएगा। इस दौरान 30 मार्च और एक अप्रैल को जुलूस निकलेगा और घर-घर मजलिस होगी। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी सैयद फरमान हैदर ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी हजरत अली की शहादत पर 18 रमजान से लेकर 21 रमजान तक शहर बनारस में भी मौला अली का गम मनाया जाएगा।
विज्ञापन
1405वीं शहादत के सिलसिले में 29 मार्च से शहर की 32 शिया मस्जिदों, इमामबाड़ा और घरों में मौला अली की शहादत का गम शुरू हो जाएगा। 30 मार्च को सुबह ताबूत का जुलूस अंजुमन हैदरी के संयोजक में नमाजे फज्र के बाद उठाया जाएगा जो नौहा मातम करता हुआ दरगाह ए फातमान में समाप्त होगा। 19 रमजान को अंजुमन नसीरूल मोमिनिन के संयोजन में शब्बेदारी का आयोजन होगा।
विज्ञापन
दालमंडी स्थित मुर्तजा अब्बास शम्सी के निवास स्थान पर 18 रमजान की रात को मजलिस का आयोजन होगा और ताबूत भी उठाया जाएगा। दरगाह ए फातमान में 20 रमजान को ताबूत उठाया जाएगा और 21 रमजान को हजरत अली की शहादत के सिलसिले से जुलूस उठकर सदर इमामबाड़ा जाएगा।
विज्ञापन