{"_id":"586a7e2e4f1c1b0f78158753","slug":"haz-yatra-first-day-more-than-100-application","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हजयात्रा 2017’: पहले दिन सौ से अधिक लोगों ने किया आवेदन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हजयात्रा 2017’: पहले दिन सौ से अधिक लोगों ने किया आवेदन
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 02 Jan 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन और पेमेंट के लिए लांच हुआ मोबाइल एप
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
‘हजयात्रा 2017’ के लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। पहले दिन सौ से अधिक लोगों ने फार्म भरा।
इस बार ऑनलाइन और ऑफलाइन फार्म भरने की सहूलियत है।
उधर, डिजिटल इंडिया की ओर से कदम बढ़ाते हुए हज कमेटी ऑफ इंडिया का मोबाइल एप भी सोमवार को मुंबई में लांच किया गया।
एप से ऑनलाइन आवेदन के साथ ही पेमेंट भी किया जा सकता है।
पूर्वांचल हज सेवा समिति की ओर से मास्टर हज ट्रेनर डॉ. अकबर अली की अगुवाई में वाराणसी के दालमंडी, नई सड़क, मदनपुरा, रेवड़ीजालाब, बजरडीहा, पीली कोठी समेत शहर के 15 इलाकों में कैंप लगा है।
सोमवार को इन कैंपों में आवेदन के साथ ही लोग इस एप की जानकारी भी लेते रहे।
हज ट्रेनर अदनान खां ने बताया कि इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
ऑनलाइन आवेदन के साथ ही 300 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान भी एप के जरिए किया जा सकता है।
आवेदन के बाद फार्म की प्रिंट कॉपी स्टेट हज कमेटी को जमा करनी होगी।
वहीं कुर्रा में सेलेक्ट हुए हज जाइरीन इस एप के जरिए हज की दोनों किस्त जमा कर सकते हैं।