फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   hariyli teez

सावन की फुहारों के बीच हरियाली मेले का लिया आनंद

Mon, 22 Jul 2019 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
hariyli teez
वाराणसी में रविवार को शिवपुर स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में मारवाड़ी युवक समिति द्वारा आयोजित हरि?
वाराणसी। बारिश की फुहारों के बीच महिलाओं और युवतियों ने रविवार को फैशन डिजाइनिंग के स्टॉल सजाए। मौका था मारवाड़ी युवक समिति की ओर से शिवपुर स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में हरियाली तीज मेले का। मेले में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

सावन महीने में सजे हरियाली मेले में लगे स्टॉलों पर जहां महिलाओं और युवतियों के हुनर को एक नया आयाम मिला, वहीं खुद की नई पहचान दिलाने का बेहतर मंच भी मिला। मेले में एक ओर जहां राजस्थान संस्कृति की झलक मिल रही थी तो कहीं बनारस की कलाकारी के लोग मुरीद बनते जा रहे थ। डिजाइनर ज्वेलरी, डिजाइनर इंडियन और वेस्टर्न परिधान, डेकोरेटिव आइटम के साथ होम फर्निशिंग, राखियां, लुंबा, भगवान के पोशाक संग हस्तनिर्मित तोरण क ी लोगों ने खूब खरीदारी की। प्रियंका अग्रवाल ने जहां हस्तनिर्मित ज्वेलरी, पर्स डिजाइनर डेकोरेटिव आइटम के स्टॉल लगाए थे तो गुंजन जालान ने जेम्स से बनी टेंपल ज्वेलरी, अमेरिकन डिमांड निर्मित एक से बढ़कर आकर्षक डिजाइन का डिस्प्ले किया था। वहीं अदा फैशन स्टूडियो की फरहत द्वारा लगाए गए राजस्थानी, डिजिटल, अप्रेलिक डिजाइन की कुर्तियां व सूट युवतियों को खासा भाए। उद्घाटन मुख्य अतिथि तारा देवी सर्राफ ने किया। संयोजन राकेश जालान और नारायण सर्राफ का रहा। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अशोक कुमार जालान, श्रवण कुमार पोद्दार, संजय कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed