फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Harivansh narayan says that need to build policy against black money

बीएचयू में बोले राज्यसभा के उपसभापति, कालेधन के खिलाफ ठोस नीति बनाने की जरूरत

Wed, 05 Sep 2018 10:09 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 05 Sep 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
Harivansh narayan says that need to build policy against black money
बीएचयू में बोलते राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह - फोटो : amar ujala
बीएचयू के अर्थशास्त्र विभाग में मंगलवार को आयोजित विशेष व्याख्यान में वक्ताओं ने अर्थव्यवस्था के समसामयिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। बतौर मुख्य वक्ता विभाग के पुरातन छात्र और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि वर्तमान में आर्थिक-सामाजिक चुनौतियां बहुत हैं। इस तरह की चुनौतियों पर शोध करने की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कालेधन के खिलाफ नीति बनानी होगी, भले ही इसका परिणाम राजनीतिक रूप से हानिकारक हो। अर्थशास्त्र विभाग के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत ‘भारतीय अर्थव्यवस्था के समसामयिक मुद्दे’ विषयक व्याख्यान में उन्होंने कहा कि अगर चुनौतियों पर शोध कर उसका सही निष्कर्ष निकाला जाए तो विकास के मार्ग में कोई अवरोध आएगा ही नहीं।
विज्ञापन


आर्थिक चिंतन को भारतीय मनीसा के उस चिंतन से जोड़ना होगा जो अति उपभोक्तावाद के विपरीत उत्पादन को सीमित करे और पर्यावरण का संरक्षण कर सके साथ ही समतामूलक विवरण सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आर्थिक विकास के लिए सभी को नियमानुसार कर का भुगतान करने का आह्वान किया। उन्होंने जीएसटी को आर्थिक एकीकरण के महत्वपूर्ण साधन के रूप में बताया जो पूरे देश में एक समान कर की व्यवस्था करता है। इस दौरान उन्होंने गुरुओं को स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. हरिकेश सिंह ने आर्थिक विकास के मुद्दे पर खुलकर चर्चा की।


अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने इस आयोजन की सराहना करते हुए अर्थशास्त्र विषय पढ़ने की रुचि रखने वालों के लिए स्नातक में इस विषय की बाध्यता को खत्म करने का सुझाव दिया। कहा कि इससे अधिक से अधिक लोगों को आर्थिक नीतियों के बारे में जानकारी हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed