{"_id":"6140fae28ebc3e7ac075892b","slug":"harishchandra-pg-college-entrance-examinations-will-start-from-17-varanasi-news-vns6116112123","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में 17 से शुरू होंगी प्रवेश परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में 17 से शुरू होंगी प्रवेश परीक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में दाखिले के लिए इस बार 17 सितंबर से प्रवेश परीक्षाएं शुरू होंगी। 19 सितंबर तक होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए मुख्य परिसर समेत चार केंद्र बनाए गए हैं। कोरोना काल में होने वाली इस परीक्षा में कोरोनो प्रोटोकॉल पर विशेष जोर दिया जाएगा। प्राचार्य डॉ. अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि हरिश्चंद्र, उदय प्रताप इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। बताया कि 17 को 10 से 12 बजे तक बीबीए की परीक्षा कॉलेज में होगी। इसके अलावा दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक बीकॉम की परीक्षा कॉलेज परिसर के साथ ही उदय प्रताप इंटर कॉलेज, हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज में भी होगी। 18 सितंबर को बीए की प्रवेश परीक्षा 10 से 12 बजे तक सभी केंद्र और दोपहर 2 से 4 बजे तक विधि की प्रवेश परीक्षा सनातन धर्म इंटर कॉलेज छोड़ सभी केंद्रों पर कराई जाएगी। 19 सितंबर को 10 से 12 बजे तक बीएससी, पीएमसी और 2 से 4 बजे तक बीएससी बीजेडसी की परीक्षा मुख्य परिसर में होगी।
काशी विद्यापीठ में तीन अक्तूबर को शोध प्रवेश परीक्षा
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शोध प्रवेश परीक्षा तीन अक्तूबर को दो पालियों में होगी। मंगलवार को परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि सुबह 9 से 11 बजे और दोपहर 2 से 5 बजे तक प्रवेश परीक्षा में प्रथम प्रश्नपत्र 100 अंक के होंगे जबकि विषय से संबंधित द्वितीय प्रश्न पत्र 200 अंकों के होंगे। संबंधित अभ्यर्थी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। काशी विद्यापीठ मुख्य परिसर, गंगापुर कैंपस, जगतपुर पीजी कॉलेज जगतपुर, हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज मैदागिन में केंद्र बनाया गया है।