फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   harish chandra pg college: first time girl elected chaiman

हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में बना इतिहास, छात्रा पहली बार बनी अध्यक्ष

Fri, 30 Dec 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 30 Dec 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
harish chandra pg college:  first time girl elected chaiman
प्राचार्य ने विजयी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई - फोटो : अमर उजाला
हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी की खुशबू सिंह ने जीत दर्ज की और कॉलेज की पहली बार छात्रा अध्यक्ष होने का गौरव हासिल की।
विज्ञापन

साथ ही 14 साल तक अध्यक्ष पद पर कब्जा करते आ रहे समाजवादी छात्रसभा के तिलिस्म को तोड़ा।

खुशबू ने सछास के अंकित अग्रहरि को 121 वोट से हराया। उपाध्यक्ष गौरव रघुवंशी, महामंत्री शुभम सेठ और पुस्तकालय मंत्री शुभम श्रीवास्तव चुने गए। ये तीनों पदाधिकारी सछास के पैनल से हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान चला। छात्रनेताओं के समर्थक तो उत्साहित दिखे लेकिन वोटरों की संख्या कम रही।
कुल 7393 में से 40 प्रतिशत वोट ही पड़े। 221 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।
शाम तीन बजे से मतगणना शुरू हुई। करीब तीन घंटे तक चली मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी डॉ. विजय राय ने विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की।
इसमें संकाय प्रतिनिधि पद पर कला संकाय के विकास गुप्ता, वाणिज्य संकाय के शिवम श्रीवास्तव, विज्ञान संकाय के सुधांशु सिंह, विधि संकाय के लाल बहादुर यादव और शिक्षा संकाय के परमानंद मिश्रा प्रतिनिधि चुने गए। प्राचार्य ने विजयी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसको मिले कितने वोट
अध्यक्ष 
खुशबू सिंह    1465
अंकित अग्रहरि    1344

उपाध्यक्ष 
गौरव रघुवंशी    1044
अमन जायसवाल    851

महामंत्री
शुभम कुमार सेठ    667
अखिलेश पाल    589

पुस्तकालय मंत्री
शुभम श्रीवास्तव    1199
मुकेश कुमार    712    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed