{"_id":"58569e7e4f1c1be10ac05e18","slug":"harischandra-pg-college-student-election-dates-announce","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिश्चंद्र पीजी कॉलेजः छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिश्चंद्र पीजी कॉलेजः छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 18 Dec 2016 08:04 PM IST
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव का कई दिनों से था इंतजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की रण भेरी बज गयी है। 30 दिसंबर को छात्रसंघ चुनाव होगा। इसके लिए 21 दिसंबर से नामांकन प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
कॉलेज के चुनाव अधिकारी डॉ. विजय कुमार राय ने रविवार को इसकी अधिसूचना जारी की। अधिसूचना के मुताबिक, 20 दिसंबर को दोपहर 12 से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र चुनाव कार्यालय से लिए जा सकेंगे।
कॉलेज में 19 दिसंबर तक प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी मतदाता /प्रत्याशी होंगे। डॉ विजय कुमार राय ने बताया कि संकाय प्रतिनधि पद पर उसी संकाय का अनुमोदक-प्रस्तावक होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
मतपत्र पर प्रत्याशियों का नाम अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में होगा। बताया कि 21 को नामांकन, 22 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच, वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन, 23 दिसंबर को सुबह 10 से एक बजे तक नामवापसी, शाम चार बजे के बाद प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कॉलेज के छात्रनेताओं को छात्रसंघ चुनाव का कई दिनों से इंतजार था। धरना-प्रदर्शन तक करना पड़ा था।