फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hariprasad Chaurasia perform at Sankat Mochan sangeet samaroh 2024

Varanasi News: हरिप्रसाद चौरसिया ने फोन कर पूछा, ‘महंत जी, हमको भूल गए हैं क्या’; आज देंगे प्रस्तुति

Sun, 28 Apr 2024 11:23 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 28 Apr 2024 11:23 AM IST
सार

Varanasi News: बांसुरी वादक हरिप्रसाद चौरसिया रविवार को संकट मोचन समारोह में अपनी कला की प्रस्तुति देंगे। दर्शक भी उनके बांसुरी वादन को सुनने के लिए लालायित रहते हैं।

विज्ञापन
Hariprasad Chaurasia perform at Sankat Mochan sangeet samaroh 2024
बांसुरी वादक हरिप्रसाद चौरसिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संकटमोचन संगीत समारोह में अपने सुरों की साधना अर्पित करने के लिए देश का हर कलाकार लालायित रहता है। ये हनुमान जी की भक्ति का ही प्रताप है कि कलाकार हर साल यहां हाजिरी लगाना चाहते हैं। संकटमोचन संगीत समारोह की दूसरी निशा में बांसुरी वादक हरिप्रसाद चौरसिया भी हाजिरी लगाएंगे। उन्होंने मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र को फाेन करके प्रस्तुति देने की बात कही।

विज्ञापन


संकटमोचन संगीत समारोह की घोषणा होने के बाद बांसुरी वादक पं. हरिप्रसाद चौरसिया ने महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र को फोन किया और कहा कि महंत जी हमको भूल गए हैं क्या? 
विज्ञापन


इस पर महंत प्रो. मिश्र ने कहा कि अरे ऐसा नहीं है। हमको लगा था कि आपकी व्यस्तता है, इसलिए आपको फोन नहीं किया। यह तो आपका ही मंच है। मैं किसी को बुलाने वाला कौन होता हूं। हनुमान जी ही यहां सबको बुलाते हैं। उनकी ही प्रेरणा से आपने हमको फोन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पं. हरिप्रसाद चौरसिया ने संगीत समारोह में प्रस्तुति देने की इच्छा जताई। इस पर महंत ने कहा कि संगीत समारोह की दूसरी निशा में आपकी हाजिरी लगेगी। पं. हरिप्रसाद चौरसिया पिछले कई सालों से संकटमोचन संगीत समारोह में हाजिरी लगाते आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed