{"_id":"5c6ac652bdec224c0b48a030","slug":"hardik-patel-taunt-on-narendra-modi-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्दिक पटेल बोले- मैं मोदी के नहीं, महात्मा गांधी और सरदार पटेल के प्रदेश का रहने वाला हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्दिक पटेल बोले- मैं मोदी के नहीं, महात्मा गांधी और सरदार पटेल के प्रदेश का रहने वाला हूं
Tue, 19 Feb 2019 09:49 AM IST
Prabudhh Jain
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Published by: Prabudhh Jain
Updated Tue, 19 Feb 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
hardik patel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के पाटीदार आंदोलन समिति के नेता हार्दिक पटेल ने सोमवार को यूपी के मिर्जापुर में कहा कि किसानों के साथ वादाखिलाफी करने वाली भाजपा सरकार का आखिरी दम तक विरोध करेंगे। चुनाव के पहले किसानों के लिए बड़े-बड़े वादा करने वाली भाजपा सरकार किसान विरोधी है। वह शिवशंकरी धाम में सोमवार को भारतीय किसान सेना की किसान महापंचायत को संबोधित कर रहे थे।
हार्दिक पटेल ने कहा कि मैं सरदार पटेल और महात्मा गांधी के प्रदेश का हूं, मोदी जी के प्रदेश का नहीं। गुजरात में एक महीने में 40 किसानों ने आत्महत्या कर ली, लेकिन सरकार सो रही है। सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सीआरपीएफ का सम्मान बढ़ाने के लिए उसे पूर्ण सैनिक बल का दर्जा देना चाहिए।
जब तक हम किसानों के बीच के लोगों को राजनेता के रूप में नहीं चुनेंगे, तब तक किसानों का भला नहीं होने वाला। हार्दिक पटेल ने आरोप लगाया कि जीएसटी और नोटबंदी ने किसानों को आत्महत्या करने के लिए विवश किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री किसानों का दर्द नहीं समझ सकते।
विज्ञापन
हार्दिक पटेल ने कहा, जब एक व्यक्ति का अरबों का लोन माफ हो सकता है तो किसानों के दो लाख रुपये के लोन क्यों नहीं माफ हुए। विशिष्ट अतिथि अखिलेश कटियार ने कहा कि किसानों की बदहाली का कारण राज्य सरकार की नीतियां हैं। भारतीय किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामराज सिंह पटेल ने कहा कि हर किसान 47 हजार रुपये का कर्जदार है, जो स्वामीनाथन आयोग लागू करेगा किसान उन्हीं के साथ रहेगा।