फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hard towards the young : Mahendrnath

कड़ी मेहनत से लक्ष्य हासिल करें युवा

Sun, 28 Aug 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 28 Aug 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Hard towards the young : Mahendrnath
पुस्तक विमोचन
केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि युवा ईमानदारी से कड़ी मेहनत कर लक्ष्य हासिल करें। कन्या भ्रूण हत्या पर कड़े कदम उठाने पर जोर दिया। वह शनिवार शाम महमूरगंज स्थित शृंगेरी मठ में केंद्रीय ब्राह्मण महासभा की ओर से आयोजित मेधा सम्मान समारोह में पहुंचे थे। यहां 20 से अधिक प्रतिभाओं को ‘शिक्षा रत्न’ सम्मान से नवाजा।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या पर रोक के लिए महिलाओं को जागरूकता का परिचय देना होगा। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाने की अपील की। कहा कि मुहल्लों, घरों की सफाई के लिए अगर हर व्यक्ति हाथ बढ़ाए तो देश में स्वच्छता की मिसाल कायम हो सकती है। उन्होंने जन धन बीमा योजना, फसल बीमा योजना, कौशल विकास योजना का लाभ उठाने के लिए लोगों को प्रेरित करने की अपील की। इससे पहले पाणिनी कन्या महाविद्यालय तुलसीपुर की छात्राओं, चल्ला सुब्बाराव शास्त्री वेद विद्यालय के छात्रों ने मंगलाचरण किया।
विज्ञापन


पं. विजय वशिष्ठ, भानु नारायण ने लोकगीतों, भजनों के अलावा कजरी से माहौल को संगीतमय बनाया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतीश चंद्र मिश्र, महासचिव कमलाकांत उपाध्याय, काशी विद्वत परिषद के अध्यक्ष प्रो. रामयत्न शुक्ल, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यदुनाथ दुबे ने मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महासभा के अलावा सरयूपारीण परिषद, काशी विद्वत परिषद, मिथिला समाज काशी, केंद्रीय ब्राह्मण महासभा युवा मंच की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने शृंगेरी मठ में पं. मदन मोहन चतुर्वेदी की ‘कृष्णायन’ और डॉ. वंदना झा के काव्य संग्रह ‘वरुणा का होना’ का विमोचन किया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed