फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Harassment of traders is not tolerated, immediate action will be taken: Additional Police Commissioner

व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं, तत्काल होगी कार्रवाई : अपर पुलिस आयुक्त

Tue, 10 Aug 2021 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Harassment of traders is not tolerated, immediate action will be taken: Additional Police Commissioner
व्यापारियों से रंगदारी या वसूली जैसी घटनाओं की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। यह बातें अपर पुलिस आयुक्त सुभाष चंद्र दुबे ने सोमवार को पराड़कर भवन में व्यापारी सम्मान समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कहीं। इस दौरान वाराणसी व्यापार मंडल की ओर से सम्मान समारोह में विजय कपूर सहित अन्य व्यापारियों को सदस्यता दिलाई गई।
विज्ञापन

वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने संगठन की मजबूती के लिए व्यापारी विजय कपूर को मंडल संरक्षक मनोनित किया। इसके साथ ही चौरसिया समाज के अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया, मुकेश जायसवाल, अशोक अग्रवाल, शक्ति सहब्बरवाल, अशोक गुप्ता के साथ अन्य कई पदाधिकारियों को सदस्यता दिलाई गई। समारोह में अपर पुलिस आयुक्त को गदा भेंट की गई। इस दौरान प्रमोद अग्रहरी, जगदीश प्रसाद, विजय प्रकाश जायसवाल, रमेश निरंकारी, राकेश त्रिपाठी, कवींद्र जायसवाल, संजय गुप्ता, संतोष सिंह, सुनीता सोनी, आरती शर्मा, सविता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed